काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म: पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
काम दिलाने का भरोसा देकर हिंदू महिला से एक मुस्लिम युवक ने संपर्क बढ़ाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर धमकाने का मामला सामने आया हैं। चंदन नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार पर दुष्कर्म, बंधक बनाने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने कमरे में बंधक बनाने भी आरोप लगाते हुए बजरंगियों की मौजूदगी में आरोपी की चप्पल से धुनाई कर दी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन जब्त कर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता ने बताया परिचित ठेकेदार मोहम्मद शकील पिता अब्दुल हमीद (44) निवासी 10 एकड़, लक्ष्मी नगर ने काम दिलाने के बहाने विश्वास में लिया। इसके बाद अलग-अलग अवसरों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विरोध करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कमरे में बंद रखता और स्वतंत्र रूप से आने-जाने से रोकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की और मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता के बयान दर्ज किए और कल कोर्ट में भी दर्ज कराए।
बजरंगियों के सबक सिखाने के बाद पीड़िता का गुस्सा फूटा
खास बात रही महिला आरोपी मो. शकील से बहुत डरी हुई थी। हालांकि, जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई और बजरंग दल से संपर्क किया। बजरंगियों ने आरोपी को पकड़कर उसे खासा सबक सिखाया। आरोपी को पिटता देख महिला की भी हिम्मत खुली और चप्पल से धुनाई कर दी।
पहले रानी-रानी कहकर अधिकार जमाने वाला मो. शकील दीदी-दीदी कहता नजर आया। पुलिस का कहना है मौखिक, दस्तावेजी और अन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!