बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी को बेल्ट से पीटा; पति बोला- पुलिस वाले ने मेरा घर तोड़ दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी पत्नी की बेल्ट से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि बाद में एक अन्य वीडियो में युवक की एक कथित पुलिसकर्मी से हाथापाई भी दिखाई दे रही है।
सड़क पर बेल्ट से की मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में युवक बेल्ट से महिला की पिटाई करता नजर आ रहा है, जबकि महिला खुद को बचाने का प्रयास करती है।
कुछ देर तक लोग केवल तमाशा देखते रहे, बाद में एक राहगीर ने बीच-बचाव कर महिला को बचाने की कोशिश की। घटना के दौरान युवक यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि, "12 साल का प्यार सिर्फ 12 मिनट में खत्म हो गया... पुलिस वाले के चक्कर में मेरा घर उजड़ गया।"
मोबाइल तोड़ा, वीडियो बनाने वालों की लगी भीड़
विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी का मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दूसरे वीडियो में कथित पुलिसकर्मी से भिड़ंत
देर रात सामने आए दूसरे वीडियो में वही युवक एक पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की और हाथापाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दोनों के बीच कुछ देर तक गुत्थमगुत्था होती है, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव कर मामला शांत कराते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों और संबंधित व्यक्ति के पुलिसकर्मी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब तक दर्ज नहीं हुई शिकायत
घटना के कई वीडियो वायरल होने के बावजूद देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में हैं। यदि किसी पक्ष की शिकायत मिलती है या जांच में कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!