खबर
Top News

दो समुदायों में विवाद के बाद भारी तनाव: दुकान और बस फूंकी; जमकर हुआ पथराव, 15 आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 4:07 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले का तराना क्षेत्र शुक्रवार को हिंसा की आग में झुलस उठा। गुरुवार रात एक युवक के साथ हुई मारपीट के बाद भड़की चिंगारी शुक्रवार दोपहर 'आगजनी' में बदल गई।

दो पक्षों के बीच हुआ पथराव
उग्र भीड़ ने एक दुकान और एक बस को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया है।

रात के विवाद ने सुबह लिया उग्र रूप
सोहेल ठाकुर नाम के युवक पर सप्पन मिर्जा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल सोहेल को उज्जैन रेफर किया गया। विवाद के बाद रात में ही 11 बसों के कांच फोड़ दिए गए।

शुक्रवार सुबह हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों के मकान जमींदोज करने की मांग की। दोपहर होती ही हिंसा इतनी भड़क गई की भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी और सड़क पर खड़ी बस को फूंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले के मुख्य आरोपियों की पहचान की है। सप्पन मिर्जा, ईशान, शादाब उर्फ इडली, सलमान, रिजवान और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। इनमें से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाजार बंद और 'ड्रोन' से निगरानी
तनाव को देखते हुए शुक्रवार को तराना का बाजार पूरी तरह बंद रहा। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया और जुमे की नमाज कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न कराई गई।

पथराव में घायल
दोपहर में हुए पथराव में एक युवक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन एसपी और कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ 'एनएसए' (NSA) जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू संगठनों की मांग
थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि शहर की शांति बिगाड़ने वाले अपराधियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए और उनके अवैध निर्माणों पर 'बुलडोजर' चलाया जाए।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 2 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 2 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 2 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 2 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 2 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 2 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 3 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 3 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 3 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 3 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 3 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 3 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 3 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 3 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 3 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!