लटकते रेस्टोरेंट पर हाईकोर्ट की सख्ती: अनुमति पर उठाए सवाल; मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बायपास पर संचालित कथित ऊबुद (हवाई) रेस्टोरेंट में बिना अनुमति और सुरक्षा इंतज़ामों के शराब व मांस परोसने के मामले में हाईकोर्ट ने सख़्त रुख अपनाया है।
संबंधित पक्षों को नोटिस जारी
कोर्ट ने नगर निगम की दलीलें सुनने के बाद सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 10 मार्च तय की है।
यह रेस्टोरेंट क्रेन के ज़रिए लोगों को करीब 150 फीट ऊंचाई पर ले जाकर खाना-शराब परोस रहा है, जिसे कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर सुरक्षा जोखिम माना है।
हाईकोर्ट में तीखी बहस
जनहित याचिका पर जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने सुनवाई की। नगर निगम की ओर से पेश अधिवक्ता शशांक श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि निगम ने इस रेस्टोरेंट को कोई वैध अनुमति नहीं दी है।
नवंबर 2025 में संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया था, इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहीं।
क्रेन पर 30 से ज्यादा लोग, आसमान में शराब
याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि क्रेन का उपयोग माल ढुलाई के लिए होता है, न कि इंसानों को उठाने के लिए। यहां एक साथ 30 से अधिक लोगों को क्रेन के प्लेटफॉर्म पर लटकाकर ऊंचाई पर ले जाया जा रहा है।
इतनी ऊंचाई पर शराब परोसना किसी बड़े हादसे को खुला न्योता है। यदि क्रेन में तकनीकी खराबी आई, तो पल भर में दर्जनों जानें जा सकती हैं।
सूरत हादसे की दिलाई याद
याचिका में वर्ष 2023 में सूरत में हुए इसी तरह के हवाई रेस्टोरेंट हादसे का हवाला दिया गया, जहां झूला गिरने से गंभीर दुर्घटना हुई थी।
इंदौर के इस रेस्टोरेंट के पास फायर सेफ्टी एनओसी, तकनीकी अनुमति और वैध परमिट तक नहीं हैं, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इसका खुला प्रचार किया जा रहा है।
अगली सुनवाई 10 मार्च
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।
कानूनी शिकंजा कसने की संभावना
कानून विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो संचालकों पर जान जोखिम में डालने से जुड़ी धाराओं के तहत सख़्त कार्रवाई संभव है। समय रहते प्रशासनिक हस्तक्षेप न होने पर यह मामला बड़ी त्रासदी में बदल सकता है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!