वीडियो देखिये, सावन में महाकाल दर्शन के लिए बदली व्यवस्था: सुबह 3 बजे खुलेंगे मंदिर के पट; पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास को लेकर महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था, भस्म आरती, प्रवेश मार्ग और सुरक्षा इंतजामों में विशेष बदलाव किए हैं।
सावन और भादौ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन से लेकर स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा तक व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस वर्ष सावन का समापन 28 अगस्त को होगा, जबकि श्रावण पूर्णिमा 27 और 28 अगस्त को रहेगी।
मंदिर प्रशासन के अनुसार 30 जुलाई से 7 सितंबर तक प्रतिदिन भगवान महाकाल के मंदिर के पट सुबह 3 बजे खोले जाएंगे। सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर आधा घंटा पहले यानी सुबह 2:30 बजे खुल जाएगा।
भस्म आरती प्रतिदिन सुबह 3 से 5 बजे तक होगी, जबकि सोमवार को इसका समय सुबह 2:30 से 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 8 सितंबर से मंदिर की व्यवस्था पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी।
सामान्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन मार्ग भी तय कर दिया गया है। दर्शनार्थी त्रिवेणी संग्रहालय के समीप स्थित नंदी द्वार से प्रवेश करेंगे और श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेंटर-1, टनल मंदिर परिसर, कार्तिक मंडपम और गणेश मंडपम होते हुए भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
नीलकंठ प्रवेश द्वार की ओर से आने वाले श्रद्धालु मानसरोवर भवन से प्रवेश करेंगे तथा दर्शन के बाद निर्माल्य द्वार अथवा नवीन आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर निकलेंगे। गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और श्रद्धालु सभामंडप तथा कार्तिकेय मंडपम में स्थापित जलपात्रों के माध्यम से भगवान महाकाल को जल अर्पित करेंगे।
महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इस वर्ष भी सभी प्रमुख आरतियों में कार्तिक मंडप की पहली तीन पंक्तियों से श्रद्धालुओं को चलित आरती दर्शन की सुविधा मिलेगी। वहीं सावन और भादौ में निकलने वाली भगवान महाकाल की छह सवारियों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच एलईडी रथ, 15 स्थानों पर मेडिकल टीमें और 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
भगवान महाकाल की पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी। सवारी शाम 4 बजे मंदिर परिसर से रवाना होकर रामघाट पहुंचेगी, जहां शिप्रा जल से पूजन और आरती के बाद शाम करीब 7 बजे मंदिर लौटेगी।
इस वर्ष सावन में चार और भादौ में दो सवारियां निकाली जाएंगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और दर्शन के लिए तय किए गए प्रवेश मार्ग का ही पालन करें, ताकि भीड़ के बीच व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!