MIC मेंबर पर गंभीर आरोप: विधवा महिला ने की शिकायत; हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तिलकनगर क्षेत्र की एक विधवा महिला ने वार्ड-49 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश उदावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंदौर हाईकोर्ट की शरण ली है। महिला का आरोप है कि उसके फ्लैट को हासिल करने के लिए पहले दबाव बनाया गया और बाद में नगर निगम के माध्यम से कार्रवाई कर 11 जुलाई को फ्लैट सील कर दिया गया।
संबंधित पक्षों से जवाब मांगा
मामले में हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। महिला की ओर से अधिवक्ता अजय मिश्रा ने अदालत में पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप भट्ट की एकलपीठ ने याचिका स्वीकार करते हुए संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है।
फ्लैट खरीदने के बाद शुरू हुआ दबाव
याचिका के अनुसार, महिला ने 16 सितंबर 2025 को कर्ज लेकर मंगलश्री अपार्टमेंट में एक वन बीएचके फ्लैट खरीदा था। उसका आरोप है कि इसके बाद पार्षद राजेश उदावत ने उस पर फ्लैट खाली करने का दबाव बनाया।
बेटी के लिए खरीदना चाहते थे फ्लैट
महिला का कहना है कि यह फ्लैट उदावत अपनी डॉक्टर बेटी के क्लीनिक के लिए खरीदना चाहते थे, लेकिन सौदा नहीं होने पर उसने फ्लैट खरीद लिया और वहां महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया।
पहले अवैध निर्माण
महिला का आरोप है कि दबाव बनाने के लिए नगर निगम के जोन-10 कार्यालय से पहले 26 अप्रैल को अवैध निर्माण का नोटिस जारी कराया गया। जवाब देने पर अधिकारियों ने कथित तौर पर इसे गलती बताया। इसके बाद 27 जून को आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने का दूसरा नोटिस भेजा गया।
व्यावसायिक गतिविधि का नोटिस
महिला का कहना है कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है और उसी कॉलोनी में कई आवासीय भवनों से क्लीनिक, पार्लर और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बावजूद केवल उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
11 जुलाई को फ्लैट किया गया सील
याचिका में कहा गया है कि कलेक्टर से शिकायत के बावजूद नगर निगम की टीम ने 11 जुलाई को फ्लैट सील कर दिया। महिला का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई पार्षद के दबाव में की गई। उसने यह भी कहा कि शहर में कई आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई।
पार्षद ने आरोपों से किया इनकार
वार्ड-49 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उनके अनुसार, क्षेत्र के रहवासियों ने जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त से शिकायत की थी, जिसके आधार पर निगम ने नियमानुसार कार्रवाई की।
फिलहाल मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी है और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है। अदालत के अंतिम निर्णय के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!