पुलिस ने कुख्यात बदमाश चेतन नाथ के एक और साथी को गिरफ्तार किया: दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत द्वारकापुरी पुलिस ने कुख्यात बदमाश चेतन नाथ के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित यादव पर चेतन नाथ के साथ मिलकर गांजा तस्करी में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने करीब एक महीने की तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया है, जबकि मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंकित पुत्र अशोक यादव, निवासी बालदा कॉलोनी है। कुछ दिन पहले द्वारकापुरी पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन नाथ को करीब 8 किलो गांजा, एमडी ड्रग्स और 19 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान चेतन ने अपने तीन साथियों के नाम बताए थे, जिनमें अंकित यादव भी शामिल था।
अंकित पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज
जांच में सामने आया है कि अंकित यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। उसके खिलाफ नशे के अवैध कारोबार, मारपीट और अन्य अपराधों से जुड़े 10 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।
दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस चेतन नाथ द्वारा बताए गए दो अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
परिवार के सदस्य भी अपराधों में शामिल
पुलिस के मुताबिक चेतन नाथ का परिवार भी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसकी बहन सीमा नाथ पर आबकारी और एमडी ड्रग्स तस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ माह पहले क्राइम ब्रांच ने उसे 45 लाख रुपए नकद और गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।
वहीं चेतन के जीजा महेश टोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि सीमा की गिरफ्तारी के बाद चेतन ही उसके अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।
हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद उसने नशे और अवैध हथियारों के कारोबार को फिर सक्रिय कर दिया था। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नशा तस्करी से जुड़े कई और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!