वीडियो देखिये, गुरुपूर्णिमा पर सांदीपनि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब: पंचामृत अभिषेक के बाद शुरू हुए दर्शन; मुख्यमंत्री भी पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार तड़के मंदिर के पट खुलते ही मंगलनाथ मार्ग स्थित आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश-प्रदेश से आए भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और गुरु सांदीपनि मुनि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत विधि-विधान के साथ हुई। आश्रम के पुजारी पंडित कीर्ति रूपम व्यास के अनुसार, सबसे पहले शिप्रा, गंगा और गोमती के पवित्र जल से भगवान श्रीकृष्ण और गुरु सांदीपनि मुनि का अभिषेक किया गया। इसके बाद पंचामृत पूजन संपन्न हुआ।
भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए और मोगरे के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा-अर्चना के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। विश्व शांति की कामना से हवन भी किया गया। दिनभर दर्शन और पूजन का सिलसिला चलता रहा।
सीएम भी पहुंचे सांदीपनि आश्रम
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भी सांदीपनि आश्रम पहुंचे और पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण एवं गुरु सांदीपनि मुनि का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। सीएम ने उज्जैन में नर्मदा परिक्रमावासी परम श्रद्धेय अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी से आत्मीय भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
64 दिनों में श्रीकृष्ण ने प्राप्त की थीं 16 विद्याएं और 64 कलाएं
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बड़े भाई बलराम के साथ गुरु सांदीपनि मुनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। कहा जाता है कि श्रीकृष्ण ने यहां केवल 64 दिनों में 16 विद्याओं और 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया था। इसी कारण सांदीपनि आश्रम को भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
विद्यारंभ संस्कार के लिए पहुंचे अभिभावक
गुरुपूर्णिमा पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराने आश्रम पहुंचे। मान्यता है कि इस दिन यहां शिक्षा का शुभारंभ करने वाले बच्चों को ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का भी इसी स्थान पर पाटी पूजन के साथ विद्यारंभ संस्कार हुआ था। उन्होंने शिक्षा प्रारंभ करते समय ‘श्री गणेशाय नमः’, ‘श्री सरस्वत्यै नमः’ और ‘श्री गुरुवे नमः’ लिखकर ज्ञान की शुरुआत की थी।
पांच हजार वर्ष पुरानी परंपरा का केंद्र
सांदीपनि आश्रम को लगभग पांच हजार वर्ष पुरानी गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक माना जाता है। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर यहां हवन, महाआरती, विशेष पूजन और विद्यारंभ संस्कार जैसे धार्मिक आयोजन हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!