मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल: बाईग्राम और राजोदा में होंगे ठहरने, भोजन, चाय-नाश्ता सहित सभी आवश्यक इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में इंदौर के खंडवा रोड स्थित बाईग्राम में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल विकसित किया जा रहा है, जहां उनके ठहरने, चाय-नाश्ता, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी तरह की व्यवस्था इंदौर जिले के उज्जैन रोड़ के सांवेर के ग्राम राजोदा में भी की जा रही है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित पड़ाव स्थल बाईग्राम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम महू राकेश परमार तथा तहसीलदार विवेक सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और कांवड़ यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने कहा कि पड़ाव स्थल पर पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विश्राम की व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा आवश्यकतानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदौर जिले से होकर गुजरने वाले संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्य कराए जाएं, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए तथा ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी रहे कि श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध और सुरक्षित बनी रहे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!