खबर
Top News

Dell ने भारत में लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप: जानिए कीमत और फीचर्स

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 4:27 pm
शेयर करें:
Dell ने भारत में लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
डेल (Dell) ने भारतीय बाजार में अपने नए AI-पावर्ड लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S को पेश किया है। इसके साथ ही गेमिंग यूजर्स के लिए Alienware 15 को भी नए हार्डवेयर के साथ अपडेट किया गया है। नए लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 और AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर का विकल्प दिया गया है, जिससे बेहतर AI परफॉर्मेंस और तेज प्रोसेसिंग का दावा किया गया है।

XPS 13 की शुरुआती कीमत ₹79,990
कंपनी ने Dell XPS 13 को ₹79,990 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह Sky और Storm कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं Dell 14S की शुरुआती कीमत ₹1,19,990 और Dell 16S की कीमत ₹2,29,990 से शुरू होती है। दोनों मॉडल Celestial Blue और Frost Blue रंगों में खरीदे जा सकेंगे। डेल के सभी नए लैपटॉप Dell Store और कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। वहीं Dell 14S और Intel प्रोसेसर वाले Alienware 15 को मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

Dell XPS 13 में 2.5K टच डिस्प्ले
Dell XPS 13 में 13.4 इंच का 2.5K InfinityEdge टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 100% DCI-P3 कलर कवरेज और 30Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। लैपटॉप में Intel Core Series 3 और Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर का विकल्प मिलता है।

14S और 16S में AI प्रोसेसर की ताकत
Dell 14S और Dell 16S को Intel Core Ultra Series 3 और AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनमें AI आधारित टास्क के लिए 50 TOPS तक NPU सपोर्ट मिलता है। Dell 14S में 14 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। Dell 16S में 16 इंच का 2.8K OLED टच डिस्प्ले मिलता है। दोनों लैपटॉप 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision तकनीक को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी
दोनों मॉडल में USB Type-C, दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, HDMI 2.1 और ग्लोबल हेडसेट पोर्ट दिए गए हैं। लैपटॉप में 70Wh बैटरी के साथ 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

गेमर्स के लिए नया Alienware 15
डेल ने अपने गेमिंग लैपटॉप Alienware 15 को भी अपग्रेड किया है। इसमें Intel Core 7 (Series 2) 240H प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 5060 GPU दिया गया है। लैपटॉप में 15.3 इंच WUXGA डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। Alienware 15 की शुरुआती कीमत ₹1,28,990 रखी गई है और यह Nova Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई
Top News

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

about 16 hours ago
मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

about 17 hours ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

about 17 hours ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

about 17 hours ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 17 hours ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 18 hours ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 18 hours ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 18 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 18 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 18 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 19 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 19 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 19 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 19 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 19 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 19 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 19 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 19 hours ago
धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट
Top News

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!