एयर इंडिया के इंजीनियर और मुंबई के कारोबारी ने छोड़ा संसार: गुरु पूर्णिमा पर लिया संन्यास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मठों, मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी बीच उज्जैन के मौनी आश्रम में दो युवाओं ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संन्यास की दीक्षा ली। इनमें एक एयर इंडिया में मैकेनिकल इंजीनियर था, जबकि दूसरे ने मुंबई में अपना कारोबार छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया।
दोनों युवाओं ने अपनी इच्छा से सांसारिक जिम्मेदारियों का त्याग कर धर्म और साधना का मार्ग चुना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुई यह दीक्षा आश्रम और श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
बिहार के रहने वाले 25 वर्षीय मनीष कुमार ने एयर इंडिया में मैकेनिकल इंजीनियर की नौकरी छोड़कर संन्यास ग्रहण किया। वहीं बरेली निवासी 35 वर्षीय संचित शर्मा ने मुंबई में चल रही प्लेसमेंट एजेंसी का कारोबार त्याग दिया और गुरु परंपरा के अनुसार दीक्षा ली। दोनों ने संन्यास की परंपरा के तहत अपना पिंडदान किया और इसके बाद गुरु से दीक्षा प्राप्त कर आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशभर के संत स्थलों और गुरु मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। खंडवा स्थित श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बड़े दादाजी श्री केशवानंद महाराज और छोटे दादाजी श्री हरिहरानंद महाराज की समाधियों के दर्शन किए।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!