वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त: स्वत: संज्ञान लेकर मांगी रिपोर्ट; 25 अवैध आश्रमों का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान (सुओ मोटू) लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने प्रशासन, पुलिस और नगर निगम से पूछा कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने सभी संबंधित विभागों को विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सील हुआ वृद्धाश्रम
बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम को सील कर दिया। आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को सुरक्षित अन्य आश्रमों में शिफ्ट किया गया।
अवैध निर्माण और एफआईआर की तैयारी
जांच में सामने आया कि प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम पानी की टंकी परिसर में बने सुलभ कॉम्प्लेक्स को हटाकर तैयार किया गया था। इसके अलावा पास के सरकारी स्कूल परिसर में भी अवैध रूप से गोशाला संचालित किए जाने की बात सामने आई है।
प्रशासन ने आश्रम में मिली अनियमितताओं और अवैध संचालन के आधार पर संचालिका नीलम दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि टंकी परिसर में पहले सार्वजनिक उपयोग का सुलभ कॉम्प्लेक्स था, जिसे हटाकर वहां बगीचा, सामुदायिक भवन और वृद्धाश्रम बनाया गया। लोगों का कहना है कि वृद्धाश्रम का संचालन नीलम दुबे को सौंपा गया था। साथ ही आरोप है कि वह वृद्धाश्रम के नाम पर चंदा वसूलती हैं और सरकारी अस्पताल की जमीन पर भी कब्जा किए हुए हैं।
इंदौर में 25 से ज्यादा आश्रम बिना अनुमति संचालित
इस मामले की जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सामाजिक न्याय विभाग के अनुसार इंदौर जिले में केवल 6 वृद्धाश्रमों को वैध अनुमति मिली है, जबकि 25 से अधिक आश्रम बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं।
इनमें कई संस्थाओं में बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी रखा जा रहा है। कई आश्रमों ने केवल फर्म एंड सोसायटी में पंजीयन कराया है, लेकिन सामाजिक न्याय विभाग से अनिवार्य अनुमति नहीं ली। इसी वजह से इन संस्थाओं की नियमित निगरानी भी नहीं हो पा रही है।
इन आश्रमों पर भी उठे सवाल
जांच में सामने आया कि उन्मुक्त आनंद आश्रम (कालानी नगर), नमो नवकार आश्रम, नमो नमो आश्रम (कुशवाह नगर), राजशांति आशियाना (नैनोद रोड), गोल्ड कॉइन आश्रम (एलआईजी और चाणक्यपुरी), मानवता की पहचान आश्रम और श्रीराम निराश्रित आश्रम समेत कई संस्थाएं सामाजिक न्याय विभाग की अनुमति के बिना संचालित हो रही हैं।
हाईकोर्ट की निगरानी में होगी कार्रवाई
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मामले में सभी संबंधित विभाग अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। माना जा रहा है कि कोर्ट की निगरानी में अब अवैध रूप से संचालित वृद्धाश्रमों और उनमें रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा व्यवस्था की भी व्यापक समीक्षा की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!