बाइक निकालने पर शुरू हुए विवाद में जमकर पत्थरबाजी: आधा दर्जन घायल; थाने के बाहर देर रात हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा इलाके में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा।
पुलिस के अनुसार ओटकर परिवार और दूसरे पक्ष के बीच रास्ते से बाइक निकालने की बात पर कहासुनी हुई थी। शुरुआत में मामूली बहस के तौर पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
इसी दौरान एक पक्ष की ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई, जिसमें दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए, वहीं ओटकर परिवार का एक सदस्य सिर में चोट लगने से जख्मी हो गया।
घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा, जहां माता महारानी नगर के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए खुफिया शाखा की टीम भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।
सूत्रों के मुताबिक, देर रात दोनों पक्षों के बीच एफआईआर दर्ज होने के बाद आपसी समझौता हो गया। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है ताकि दोबारा स्थिति न बिगड़े।
संबंधित समाचार

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!