शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल: तीन स्नेचर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

5 लाख का माल जब्त, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की थीं वारदातें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल झपटकर भागने वाले तीन आरोपियों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शौक पूरे करने के लिए मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर एन-250 बाइक जब्त की है। जब्त माल की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। लुटेरे आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के अनुसार 7 अक्टूबर को फरियादी लवकुश राठौर अपनी बिल्डिंग के पास टहलते हुए मोबाइल पर रील्स देख रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर पर सवार दो युवक अचानक उसके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल झपटकर भाग निकले।
वारदात के बाद फरियादी ने कनाड़िया थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
वारदात के बाद थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले। इनमें बाइक पर सवार दो युवक मोबाइल झपटकते कैद हो गए।
आरोपी लूटपाट के बाद तेज गति से भागते दिखाई दिए। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी थी कि इस बीच मुखबिर की सूचना पर वारदात में शकील रौनक राणा और मंजेश चौहान को पकड़ा। पूछताछ में वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस ने रौनक के कब्जे से दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की पल्सर बाइक, जबकि मंजेश से दो मोबाइल जब्त किए गए। दोनों से पूछताछ और उनके मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी विकाश पंवार को भी गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद हुए। इस तरह पुलिस ने कुल 10 मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की, जिनकी कुल कीमत करीब पांच लाख रुपए आंकी गई है।
दो आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में रौनक राणा के खिलाफ भंवरकुआं और मंजेश चौहान के खिलाफ खुड़ैल और आजाद नगर थाने में गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बिजासन टेकरी और दूधिया क्षेत्र के निवासी हैं।
कनाड़िया पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों की जांच में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जब्त मोबाइल फोन को शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं से मिलान कर रही है।
संबंधित समाचार

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!