नशे और दोस्ती के लिए करता था मना: न मानी तो उतारा मौत के घाट; हत्यारे प्रेमी का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में कल सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। सुगनीदेवी मैदान के पास एक 30 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया, विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
महिला शनिवार सुबह अचेत अवस्था में मिली थी। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। हालत नाजुक होने पर पुलिस उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसीपी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि महिला मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और करीब 15 वर्षों से इंदौर में रह रही थी। शहर में उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। पुलिस के अनुसार महिला नशे की आदी थी और उसके खिलाफ परदेशीपुरा थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज थे।
पुलिस ने इस मामले में टापू नगर निवासी मुकेश उर्फ काऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का परिचित था और अक्सर उसके संपर्क में रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिनों पहले आरोपी ने महिला को पांच हजार रुपए भी दिए थे। महिला का अन्य लोगों के साथ उठना-बैठना आरोपी को नागवार गुजरता था, इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद एक कॉलेज कर्मचारी ने सुबह कराहने की आवाज सुनी और प्रबंधन को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में घटना के बाद आरोपी को क्षेत्र से जाते हुए देखा गया है। महिला की दो बेटियां भी हैं, जो उससे अलग रहती थीं। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े बिंदुओं पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
संबंधित समाचार

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!