खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां: परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के समाजवाद नगर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक द्वारा खुद को चाकू से घायल करने और घर के बाहर खड़े होकर परिजन से गालीगलौज करने का मामला सामने आया है।
परिजन का आरोप है कि युवक पहले भी विवाद के दौरान खुद को चोट पहुंचाकर उनके खिलाफ शिकायत कर चुका है। घटना के बाद परिजन छत्रीपुरा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने एनसीआर काटकर रवाना कर दिया।
रुक्मिणी चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह समाजवाद नगर स्थित पुश्तैनी मकान में परिवार के साथ रहती हैं। मकान के ऊपरी हिस्से में उनका और नीचे देवर अजय चोपड़ा का परिवार रहता है।
शिकायत के मुताबिक कल शाम करीब 4 बजे देवर का बेटा रितिक चोपड़ा घर के बाहर आया और उनका नाम लेकर अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने मोहल्ले में गालीगलौज की। घटना आसपास के लोगों ने भी देखी।
मामले में पुलिस द्वारा आरोपी रितिक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर रुक्मिणी की बेटी जूली चोपड़ा ने आरोप लगाया कि रितिक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
रितिक नशे की हालत में घर आया था और विवाद के दौरान कथित तौर पर खुद को सीने पर चाकू मारकर घायल कर लिया। इसके बाद वह घर के बाहर खड़े होकर परिजन को अपशब्द कहने लगा।
उसकी मां उसे थप्पड़ मारकर अंदर ले गई। जूली के मुताबिक घटना के बाद वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और रितिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताते हुए दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने की बात कही।
जब रितिक के पहले के विवादों का हवाला देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने घटना का वीडियो बनाकर लाने को कहा। इस पर उन्होंने घर जाकर रितिक का वीडियो बनाया और पुलिस को दिखाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उन्हें रवाना कर दिया।
पहले भी कई बार कर चुका विवाद
जूली ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी विवाद के दौरान रितिक ने खुद को चोट पहुंचाकर उनके खिलाफ शिकायत की थी। आशंका है कि भविष्य में भी इसी तरह विवाद खड़ा कर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा सकता है।
जूली के मुताबिक उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद से ही रितिक मकान पर कब्जा करने का दबाव बना रहा है। परिजन ने मामले की निष्पक्ष जांच और रितिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!