बारिश का कहर: लैंडस्लाइड से 7 की मौत; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
भारी बारिश के बीच मुंबई के घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 3:48 बजे गौसिया चाल में पहाड़ी से मिट्टी और मलबा खिसककर घरों पर जा गिरा।
मलबे में 3-4 लोगों के दबे होने की आशंका
हादसे के वक्त ज्यादातर लोग घरों में सो रहे थे। ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में 7 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हुए हैं। DCP गणेश शिंदे के मुताबिक मलबे में 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है, हालांकि इसकी सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
BMC और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम स्पेशल विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों का इस्तेमाल कर रही है।
संकरी गलियों ने बढ़ाई मुश्किल
हादसे वाली जगह तक पहुंचने का रास्ता महज 3 से 3.5 फीट चौड़ा बताया जा रहा है। गलियां इतनी संकरी हैं कि भारी मशीनरी मौके तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में पहले व्रेकर की मदद से मलबा तोड़ा जा रहा है और फिर उसे बाल्टियों से हाथों-हाथ बाहर निकाला जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित इलाके की गलियों में एक समय में मुश्किल से एक व्यक्ति ही अंदर जा सकता है। इसके कारण रेस्क्यू अभियान में काफी समय लग रहा है।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में 18 वर्षीय सोहेल अंसारी के सिर और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी की पीठ में चोट आई है। मृतकों के शव अस्पताल भेज दिए गए हैं।
मृतकों के परिवार को 4 लाख की मदद
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने घटनास्थल का दौरा कर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं प्रत्येक घायल के इलाज के लिए 50 हजार रुपए की मदद देने की बात कही गई है।
फायर ब्रिगेड, NDRF, पुलिस, BMC और अन्य आपदा राहत टीमें मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
संबंधित समाचार

इमरान की मौत का दावा झूठा:पत्रकार अपने बयान से पलटा; पीटीआई की चेतावनी- मिलने नहीं दिया तो सड़कों पर उतरेंगे समर्थक

MP में 3 यूनिट लगाएगा गुजरात का बड़ा समूह:इन स्थानों पर शुरू होंगी इकाइयां; युवाओं के लिए पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत:जेल अधीक्षक समेत अन्य की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

पुलिस आरक्षक से ठगी:बिना OTP के के खाते से निकले रुपए; यूपीआई के जरिए ट्रांसफर की रकम

गांजा तस्करी का खुलासा:स्टूडेंट बनकर करते थे सप्लाई; युवक-युवती गिरफ्तार, बैग में किताबों की तरह रखे थे पैकेट

‘मिस वर्ल्ड 2026’ की रेस में उज्जैन की बेटी:5 सितंबर को ग्रैंड फिनाले; 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता

वीडियो देखिए, पिकअप के पीछे बांधकर घसीटा:कन्हैयालाल की मौत; मुख्य आरोपी को उम्रकैद

CBI अफसर बन 12 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:बुजुर्ग दंपती से 22 लाख ठगे; मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी

कैश केस में इन जस्टिस पर लगे तीनों आरोप साबित:जांच समिति ने कहा-सबूतों से छेड़छाड़ हुई; सरकारी आवास के स्टोररूम में मिले थे नोटों के बंडल और अधजली नकदी

114 दिन में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे:चारधाम यात्रा में आस्था का नया रिकॉर्ड

राम मंदिर चंदा मामला:संतों संग मंडी हाउस पर विरोध में शामिल हुए पप्पू यादव; पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही लेटे

आज भारी बारिश का अलर्ट:अगस्त में अब तक सिर्फ 2 इंच बरसा पानी; सीजन में 18 इंच वर्षा, अगले 24 घंटे में 4 इंच या ज्यादा बरसात की संभावना; 5 जिलों में भी अलर्ट

4.80 करोड़ कावड़ियों ने बनाया शिवभक्ति का नया रिकॉर्ड:हरिद्वार कावड़ मेला 2026

सीजेपी फाउंडर का बड़ा ऐलान:जल्द आएगा जंतर-मंतर का सीजन-2; BJP पर लगाए गंभीर आरोप

क्लर्क के घर ईओडब्ल्यू का छापा:सोना-चांदी और कैश मिला; दुकान व गाड़ियां भी जांच के घेरे में

रक्षाबंधन से पहले लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर किए 311 करोड़; सिंगल क्लिक से खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्ज्वला योजना की राशि

ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने खाया जहर:वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

निगम की लापरवाही से नसिया रोड पर व्यापार ठप:3 महीने में बने सिर्फ 4 चैंबर

पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 62 लाख केस का दावा हास्यास्पद:भाजपा ने पीसीसी अध्यक्ष से पूछे 10 सवाल

अस्पताल में नशे में धुत युवकों का तांडव:ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़; महिला डॉक्टर और नर्स से झूमाझटकी की कोशिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!