खबर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर: बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 11:59 am
शेयर करें:
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी।

आदिल की मौके पर ही मौत
हादसे में 19 वर्षीय ऑटो मैकेनिक आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो नाबालिग दोस्त घायल हो गए।

टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

चाय-नाश्ता करके लौट रहे थे तीनों दोस्त
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार, मथुरावाली गली निवासी आदिल (19), पिता जावेद शेख, अपने दो दोस्तों अल्लू (16) और अल्फेज उर्फ रब्बा (17) के साथ सरवटे बस स्टैंड से चाय-नाश्ता करके बाइक से लौट रहा था।

इसी दौरान रात करीब 3 बजे शिवाजी वाटिका के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसा।

हादसे में आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों नाबालिग दोस्त उछलकर दूर जा गिरे।

घटना के बाद कार सवार लोग वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

परिवार का सहारा था आदिल
आदिल पेशे से ऑटो मैकेनिक था और परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करता था। उसके परिवार में दो भाई और एक बहन हैं।

उसके पिता मोटर बाइंडिंग का काम करते हैं। हादसे में घायल अल्लू और अल्फेज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अल्फेज मजदूरी करता है। दोनों घायलों का उपचार जारी है। आदिल की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

तेजाजी नगर में बाइक से गिरने पर महिला की मौत
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक अन्य सड़क हादसे में 44 वर्षीय शांतिबाई की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा विजय मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, शांतिबाई पत्नी फूलचंद अपने बेटे के साथ बाइक से पीथमपुर से धार की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान वह बाइक से गिर गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अभी बेटे विजय के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

2 minutes ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

15 minutes ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

23 minutes ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 1 hour ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 1 hour ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 2 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 2 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 2 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 2 hours ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 2 hours ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 17 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 19 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 20 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 20 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 20 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 21 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 21 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!