शहर में गुड़ी पड़वा की धूम: गुड़-धनिये के साथ श्रीखंड वितरित; उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुड़ी पड़वा के पावन पर्व की गुरुवार को पूरे शहर में धूम है। अनेक इलाकों में गुड़ी बांधकर गुड़ धनिये और श्रीखंड का वितरण किया गया। अलसुबह राजवाड़ा में सांसद शंकर लालवानी व महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। राजबाड़ा पर बने भव्य मंच पर संस्कृति और सभ्यता के अद्भुत दर्शन हुए।
सभी ने एक कतार में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया गया और गुड़ी पड़वा के गीत भी गाए गए। सांसद लालवानी के साथ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। भाजपा कार्यालय पर गुड़ी बांधकर पूजन-अर्चन किया गया और गुड़-धनिये का वितरण कर सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामना दी गई। इस दौरान श्रीखंड का वितरण भी किया गया।
सांसद शंकर लालवानी के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता आदि ने गुड़ी पूजन किया। मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्यनारायण देव आप सभी को नई ऊर्जा प्रदान करें। मां दुर्गा सभी को उन्नति और खुशहाली प्रदान करें।
इस मौके पर वरिष्ठ नेत्री अंजू माखीजा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह केसरी, भारत पारख, अभिषेक बबलू शर्मा, अश्विनी शुक्ला, कमल वाघेला, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, नितिन शर्मा, इंदु श्रीवास्तव, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, सर्वजीत गौड़, वृंदा गौड़, सुषमा पटेल, नारायणी बरेठा, सुधा सुखयानी, मंजू ठाकुर, सुनीता जयपाल आदि मौजूद थे। चाणक्यपुरी चौराहा पर भी गुड़ी पूजन व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर गुड़ी पड़वा व हिंदू नववर्ष का उत्सव मनाया गया।
मुख्य संरक्षक मधु वर्मा और आयोजक मलय वर्मा ने बताया कि संत दादू महाराज, प्रवीण पानसे, सुनील शास्त्री भी मौजूद थे। प्रशांत बड़वे, नगर उपाध्यक्ष गौतम शर्मा, नगर मंत्री नारायण पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पुष्पेन्द्रसिंह चौहान, मनीष केसवानी, प्रवीण विलायतकर, जयदीप वर्मा, वीना शर्मा, डिंपल शर्मा मौजूद थे।
वृद्धाश्रम में आज भोजन वितरण
एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर की ओर से आज दोपहर 12 बजे परदेशीपुरा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!