पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या: क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी 20 वर्षीय पोती को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने रात में क्रिकेट बैट से दादा के सिर पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।
परेशान होकर गुस्से में किया हमला
पूछताछ में युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दादा उस पर गलत नजर रखते थे और पहले भी कई बार आपत्तिजनक हरकत कर चुके थे।
युवती के मुताबिक, लंबे समय से परेशान होने के बाद उसने गुस्से में हमला कर दिया। पुलिस इन आरोपों की भी स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है।
रात करीब 2 बजे सिर पर किया हमला
डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई।
युवती ने क्रिकेट बैट से बुजुर्ग के सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद वह खून से लथपथ हो गए।
घटना के दौरान बुजुर्ग की पत्नी ने उन्हें घायल हालत में देखा और शोर मचाया।
परिजन उन्हें तत्काल अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दादा-दादी के घर रुकी थी युवती
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त थे और अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी पोती महालक्ष्मी नगर में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती है।
शनिवार रात युवती बुलेट से दादा-दादी के घर पहुंची थी और वहीं रुकी थी। इसी दौरान रात में विवाद हुआ और बाद में बुजुर्ग पर हमला किए जाने की बात सामने आई।
युवती का दावा- डर के कारण परिवार को नहीं बताया
पुलिस पूछताछ में युवती ने दावा किया कि दादा उसके साथ पहले भी आपत्तिजनक व्यवहार कर चुके थे।
उसका कहना है कि डर और परिवार में बदनामी होने की आशंका के चलते उसने यह बात पहले किसी को नहीं बताई।
युवती के अनुसार, इसी वजह से वह लंबे समय से दादा से नाराज थी और घटना वाली रात विवाद बढ़ने के बाद उसने बैट से हमला कर दिया।
पुलिस आरोपों की भी कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा लगाए गए आरोपों को फिलहाल उसके बयान के तौर पर ही देखा जा रहा है। इनकी स्वतंत्र पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों, पारिवारिक विवाद और हमले की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।
युवती से पूछताछ के साथ अन्य परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!