खबर
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

10 साल पहले बैड टच का लगाया आरोप, आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी पुलिस, माता-पिता से झगड़े के बाद देर रात बुलेट से दादा के घर पहुंची थी युवती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम क्षेत्र में शनिवार रात एक ऐसा हत्याकांड सामने आया, जिसने रिश्तों की सबसे भयावह तस्वीर सामने ला दी। 75 साल के दादा की हत्या उनकी ही 20 वर्षीय पोती ने क्रिकेट बैट से पीटकर कर दी। रात करीब 3 बजे बुलेट पर सवार होकर दादा-दादी के घर पहुंची पोती के हाथ में क्रिकेट बैट था।

दादी ने दरवाजा खोला तो वह बिना कुछ कहे सीधे उस कमरे में पहुंची जहां दादा सो रहे थे। इसके बाद उसने सोते बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर लगातार वार कर दिए। दादा खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दादी की चीख-पुकार के बाद पड़ोसी पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक स्कीम नं. 51 निवासी मृतक वृद्ध एसएएफ से रिटायर्ड थे। महालक्ष्मी नगर निवासी आरोपी पोती निजी कॉलेज में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है। दादी की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती शनिवार देर रात अपने घर पहुंची थी। देर से घर आने को लेकर माता-पिता ने उसे टोका। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी से कहा था कि देर रात तक बाहर घूमती रहती है, उसके साथ कुछ गलत न हो जाए।

इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान युवती ने दादा से जुड़ी पुरानी घटना का जिक्र करते हुए माता-पिता से सवाल किया कि जब दादा ने घर में उसके साथ गलत किया था, उसने जब माता-पिता को घटना के बारे में बताया था, तब वे लोग चुप क्यों रहे।

पड़ोसी और रिश्तेदार ले गए अस्पताल...विवाद के बाद मामला शांत हो गया और युवती सो गई, लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक उठी, क्रिकेट बैट उठाया और बुलेट से दादा-दादी के घर पहुंच गई।

रात करीब 3 से 4 बजे के बीच दादी ने दरवाजा खोला। युवती सीधे दादा के कमरे में गई और सो रहे बुजुर्ग के चेहरे और सिर पर बैट से हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर 7-8 से ज्यादा वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दादी ने पति को खून से लथपथ देखा तो शोर मचाया। पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिश्तेदार के घर से पकड़ा... डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार वारदात के बाद युवती को उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया था। उससे हत्या में प्रयुक्त बैट जब्त हो गया है।

युवती ने खुद हत्या करना स्वीकारते हुए हत्या का कारण बता दिया है। ऐसे में अब उससे कुछ भी जब्त करना या पूछताछ करना शेष नहीं है। आज उसकी गिरफ्तारी लेकर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया जाएगा।

एसीपी अशोक सिंह जादौन के मुताबिक दादी की शिकायत पर युवती के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में परिवार के अन्य सदस्यों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

पोती का दावा 10 साल की उम्र में दादा ने की थी हरकत
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह करीब 10 साल की थी, तब वह माता-पिता और छोटी बहन के साथ दादा-दादी के घर में रहती थी।

उसका आरोप है कि उस दौरान दादा की नीयत उसके प्रति ठीक नहीं थी और उन्होंने करीब तीन साल तक उसके साथ बैड टच और गलत हरकतें की। युवती का कहना है कि उसने परेशान होकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी थी।

इसके बाद माता-पिता ने दादा-दादी का घर छोड़ दिया और अलग मकान में रहने लगे। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने उस समय लोक-लाज और परिवार की बदनामी के डर से किसी और को कुछ नहीं बताया था।

रिश्तेदार के घर चली गई थी वारदात के बाद
पुलिस के मुताबिक हमला करने के बाद युवती दादा-दादी के घर से निकलकर कॉलोनी में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। पुलिस ने रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

सवाल यह भी- दस साल तक दिल में क्या दबा रखा?
हत्याकांड के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि युवती के आरोप सही हैं तो कथित घटना के बाद इतने वर्षों तक परिवार में इस मामले को लेकर क्या स्थिति रही। क्या परिवार को पूरी जानकारी थी?, क्या कभी शिकायत हुई?

क्या दादा-पोती के बीच बाद में भी विवाद होते रहे? और शनिवार रात माता-पिता से हुए विवाद के दौरान दस साल पुरानी बात अचानक इस तरह कैसे सामने आई कि युवती ने कुछ घंटों बाद हत्या जैसा कदम उठा लिया?

संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जलवा दी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

6 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

19 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

31 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

37 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

43 minutes ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!