एमडी ड्रग्स की खेप लेकर घूमते ग्रेजुएट तस्कर हुआ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने की साजिश पर क्राइम ब्रांच ने करारा प्रहार किया है। पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास घेराबंदी कर एक ग्रेजुएट युवक को 20.22 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) और बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी शहर में ड्रग्स की सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस अब उससे पूरे ड्रग नेटवर्क, सप्लायर और खरीददारों के बारे में पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20.22 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.20 लाख रुपए है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। क्राइम ब्रांच टीम शहर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नसिया रोड के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर रोका गया।
तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखी 20.22 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय सिंह सिसोदिया (25) निवासी ग्राम मलवासा, तहसील आगर, जिला आगर मालवा के रूप में हुई। आरोपी ग्रेजुएट है और एथेनॉल कंपनी में नौकरी करने के साथ खेती-बाड़ी भी करता था।
पुलिस के अनुसार वह इंदौर में एमडी ड्रग्स की बिक्री करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को एमडी ड्रग्स कहां से मिली, इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और शहर में इसका नेटवर्क कितना फैला हुआ है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!