मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी: टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को त्योहारों के सीजन में टिकट पर अतिरिक्त छूट मिलने जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 से टिकटों पर विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट लागू किया जाएगा।
31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी सुविधा
यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। नई व्यवस्था के तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी, जबकि रिटर्न और ग्रुप टिकट पर भी पहले से अधिक लाभ दिया जाएगा।
रिटर्न टिकट पर 30%, ग्रुप टिकट पर 35% छूट
नई व्यवस्था के तहत टिकट की अलग-अलग श्रेणियों में छूट इस प्रकार होगी।
सिंगल जर्नी टिकट (SJT): 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट।
रिटर्न जर्नी टिकट (RJT): कुल 30 प्रतिशत छूट, जो पहले 5 प्रतिशत थी।
ग्रुप टिकट (GT): कुल 35 प्रतिशत छूट, जो पहले 10 प्रतिशत थी।
हालांकि, 20 रुपये के सिंगल जर्नी टिकट पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट लागू नहीं होगी।
अब दो यात्री भी ले सकेंगे ग्रुप टिकट
मेट्रो कॉरपोरेशन ने ग्रुप टिकट लेने की शर्तों में भी बदलाव किया है। पहले इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कम से कम 8 यात्रियों का होना जरूरी था। अब यह संख्या घटाकर 2 कर दी गई है।
इससे परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को भी ग्रुप टिकट की सुविधा मिल सकेगी।
ई-वॉलेट बोनस के साथ 44% तक लाभ का दावा
MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर यात्रियों को पहले से ही रिचार्ज राशि के अनुसार 8 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बोनस राशि का लाभ दिया जा रहा है।
इसके अंतर्गत ₹200 से ₹499 तक के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, ₹500 से ₹999 तक पर 10 प्रतिशत, ₹1,000 से ₹1,499 तक पर 12 प्रतिशत तथा ₹1,500 से ₹2,000 तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस राशि मिलती है।
अब इस मौजूदा ई-वॉलेट बोनस सुविधा के साथ नई प्रमोशनल टिकट छूट का लाभ मिलने से यात्रियों को टिकट पर अधिकतम लगभग 44 प्रतिशत का लाभ प्राप्त हो सकता है।
ऐप से टिकट और कैशलेस भुगतान की सुविधा
भोपाल और इंदौर मेट्रो में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) प्रणाली संचालित है। यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट ले सकते हैं। भुगतान के लिए UPI, QR कोड और ई-वॉलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इतना है मेट्रो का किराया
मौजूदा किराया संरचना के अनुसार, यात्रा की दूरी के आधार पर किराया इस प्रकार है।
1 से 2 स्टेशन: ₹20
3 से 5 स्टेशन: ₹30
6 से 8 स्टेशन: ₹40
पूरे रूट का अधिकतम किराया: ₹80 तक
नई छूट से त्योहारों के दौरान मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर कम दूरी की यात्रा करने वाले और परिवार या दोस्तों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को टिकट की श्रेणी के अनुसार बचत हो सकती है।
संबंधित समाचार

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें, नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!