सोना-चांदी में भारी गिरावट: चांदी तीन दिन में इतनी गिरी; सोना भी टूटा, इस वजह से गिर रही कीमतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कीमती धातुओं के बाजार में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 2 फरवरी को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में करीब 9% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
सोना-चांदी में भारी गिरावट
एक किलो चांदी लगभग 23 हजार रुपए टूटकर 2.41 लाख रुपए पर आ गई। सोने की कीमतें भी इस गिरावट से अछूती नहीं रहीं। वायदा बाजार में 10 ग्राम सोना करीब 7 हजार रुपए (6%) गिरकर 1.40 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गया।
30 जनवरी को भी दर्ज की गई थी तेज गिरावट
इससे पहले 30 जनवरी को सर्राफा बाजार में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी 40,638 रुपए सस्ती हुई थी। सोना 9,545 रुपए टूट गया था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, उस दिन 1 किलो चांदी का भाव 3,39,350 रुपए प्रति किलो, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,65,795 रुपए पर आ गया था।
तीन दिन में रिकॉर्ड गिरावट
पिछले तीन दिनों में सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। MCX पर सोना करीब 30 हजार रुपए टूट चुका है। 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपए के शिखर पर था। अब यह 1.40 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं चांदी की कीमतों में करीब 1.60 लाख रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अब यह 2.40 लाख रुपए के आसपास कारोबार कर रही है।
क्या कहते हैं बाजार जानकार?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मुनाफावसूली, डॉलर में मजबूती और वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!