सोना-चांदी में भारी गिरावट: चांदी एक दिन में इतनी टूटी; सोने भी हुआ सस्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
30 जनवरी को सोने और चांदी के बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग के चलते कीमती धातुओं की कीमतें धड़ाम हो गईं। सबसे ज्यादा असर चांदी पर पड़ा, जो एक ही दिन में 1.10 लाख रुपये (करीब 27%) टूट गई।
MCX पर चांदी और सोने के ताजा भाव
चांदी
29 जनवरी: 4.01 लाख रुपए प्रति किलो
30 जनवरी: 2.91 लाख रुपए प्रति किलो
सोना
29 जनवरी: 1.69 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम
30 जनवरी: 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम
MCX पर सोने में करीब 20 हजार रुपये (12%) की गिरावट दर्ज की गई।
सोना-चांदी क्यों गिरे? जानिए 2 बड़ी वजहें
प्रॉफिट बुकिंग का दबाव
बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। ऊंचे स्तरों पर पहुंचते ही निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली।
फिजिकल डिमांड में कमी
ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल मार्केट में मांग कमजोर पड़ गई। इसके अलावा औद्योगिक इस्तेमाल को लेकर भी चिंताएं बढ़ीं, जिसका असर चांदी की कीमतों पर ज्यादा दिखा।
मार्जिन बढ़ने से बढ़ा बिकवाली का दबाव
SEBI रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने कॉपर के बाद अब सोने और चांदी पर भी मार्जिन मनी बढ़ा दी है।
सोने का मार्जिन: 6% → 8%
चांदी का मार्जिन: 11% → 15%
मार्जिन बढ़ने का मतलब है कि अब ट्रेडर्स को सौदे करने के लिए पहले से ज्यादा पैसा जमा करना होगा। जिन निवेशकों के पास अतिरिक्त फंड नहीं होता, उन्हें मजबूरी में अपनी होल्डिंग बेचनी पड़ती है। जब बड़ी संख्या में बिकवाली होती है, तो कीमतों में तेज गिरावट आती है।
सर्राफा बाजार में भी टूटी कीमतें
वायदा बाजार के असर से सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी सस्ते हो गए। IBJA (इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) के मुताबिक चांदी 40,638 रुपए गिरकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना (24 कैरेट) 9,545 रुपए गिरकर 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया।
हालांकि, सर्राफा बाजार शाम 5 बजे बंद हो जाता है, इसलिए यहां गिरावट वायदा बाजार के मुकाबले कम रही। MCX में ट्रेडिंग रात 12 बजे तक चलती है, जहां हर सेकेंड बोली लगने से दाम तेजी से ऊपर-नीचे होते रहते हैं।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!