सोना-चांदी के दामों में तेजी जारी: चांदी और सोना हुआ महंगा; जानिए आज का ताजा भाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के सर्राफा बाजार में 10 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज चांदी की कीमत 3,759 रुपए बढ़कर 2,57,424 रुपए प्रति किलो हो गई।
सोने-चांदी के भाव में तेजी
सोमवार को इसका भाव 2,53,665 रुपए प्रति किलो था। शुक्रवार को चांदी का दाम 2,44,929 रुपए प्रति किलो था। सोने के बाजार में भी तेजी बनी रही। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 824 रुपए बढ़कर 1,55,700 रुपए पर पहुंच गया।
ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड कर चुकी है सोना-चांदी
सोमवार को सोने का भाव 1,54,876 रुपए प्रति 10 ग्राम था। उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड किया था।
41 दिन में बड़ी बढ़त
इस साल अब तक सोने की कीमतों में 22,505 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था। वहीं, चांदी में इस अवधि में 27,004 रुपए की वृद्धि हुई है, जब 31 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए थी।
अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग हो सकते हैं
IBJA की ये कीमतें 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन को शामिल नहीं करती हैं। इसलिए विभिन्न शहरों में रियल रेट्स इनमें थोड़ा भिन्न हो सकते हैं। ये रेट्स RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने में भी इस्तेमाल करते हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फूटी कोठी पर नेता प्रतिपक्ष ने खोया आपा:सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद; निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में पहुंचे थे

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम:पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!