सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी: दूसरे दिन भी कीमतों में आई गिरावट; जानिए आज का ताजा भाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज यानी 13 फरवरी को चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
चांदी की कीमतों में आई गिरावट
एक किलो चांदी की कीमत 17,188 रुपए घटकर 2,41,945 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,59,133 रुपए किलो के स्तर पर थी। अगर पिछले दो दिनों की बात करें तो चांदी करीब 24 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए किलो तक पहुंच गई थी।
सोने की कीमतों में नरमी जारी
सोने की कीमतों में भी तेज नरमी देखने को मिली है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,899 रुपए टूटकर 1,52,751 रुपए पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
गौरतलब है कि, 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुए थे। उस दिन सोना 1,76,121 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,85,933 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी।
44 दिनों में इतने महंगे हुए सोना-चांदी
हालांकि हालिया गिरावट के बावजूद, लंबे समय में दोनों कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है। बीते 44 दिनों में सोना करीब 19,556 रुपए और चांदी लगभग 11,525 रुपए महंगी हुई है।
इस साल अब तक सोने की कीमत में कुल 22,455 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,52,751 रुपए तक पहुंच चुका है।
वहीं चांदी भी इस अवधि में 28,713 रुपए महंगी हो चुकी है। साल के आखिरी दिन चांदी 2,30,420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 2,41,945 रुपए हो गई है।
2025 में रिकॉर्ड तेजी
पूरे साल 2025 की बात करें तो सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। 2025 में सोने की कीमत करीब 57 हजार रुपए यानी 75% तक बढ़ी।
31 दिसंबर 2024 को सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 2025 के अंत तक 1,33,195 रुपए हो गया। चांदी ने तो और भी जबरदस्त छलांग लगाई। साल भर में चांदी करीब 1.44 लाख रुपए यानी 167% तक महंगी हुई।
2024 के आखिरी दिन 86,017 रुपए किलो रही चांदी, 2025 के अंत तक 2,30,420 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!