बच्ची हत्याकांड: आरोपी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित; रेप की कोशिश नाकाम होने के बाद की हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपी कैब चालक इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थता) से पीड़ित है। उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी इस स्थिति की पुष्टि हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कार की पिछली सीट पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन शारीरिक अक्षमता के कारण ऐसा नहीं कर सका। इसके बाद बच्ची के शोर मचाने पर उसने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और फरीदाबाद-गुरुग्राम सीमा के पास एक सुनसान जंगली क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने कथित तौर पर शव को पत्थरों के ढेर के नीचे छिपा दिया।
सोती हुई बच्ची का किया था अपहरण
घटना के समय बच्ची का परिवार फुटपाथ पर सो रहा था। परिवार के पांच सदस्य एक कतार में लेटे थे और बच्ची अपनी मां, मौसी, भाई और पिता के बीच सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपनी कमर्शियल कार पास में खड़ी की और कथित रूप से बच्ची को उठाकर गाड़ी की पिछली सीट पर ले गया।
जैसे ही कार आगे बढ़ी, बच्ची की नींद खुली और उसने अपने पिता को पुकारते हुए शोर मचाया। पिता ने गाड़ी का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की और डंडा भी फेंका, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
करीब 12 किलोमीटर तक घुमाने के बाद वारदात
जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची को फतेहपुर बेरी के पास मंडी रोड की ओर लगभग 10 से 12 किलोमीटर तक ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गुरुग्राम स्थित अपने किराए के मकान पहुंचा, कपड़े बदले और कुछ ही घंटों बाद सामान्य तरीके से कैब चलाने के काम पर लौट गया।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वाहन के रूट का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम सीन पर ले जाते समय भागने का प्रयास
24 जून को आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित रूप से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए पैर में गोली मारी। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!