पतंग पकड़ते हाई टेंशन लाइन की चपेट में आई बालिका, मौत: बचाने गई एक महिला भी झुलसी
जिले के अर्जुन नगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कटी पतंग लूटने के दौरान 15 वर्षीय बालिका किरण पिता कन्हैया लाल, हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई।
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
जिले के अर्जुन नगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कटी पतंग लूटने के दौरान 15 वर्षीय बालिका किरण पिता कन्हैया लाल, हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई।
बताया जा रहा है कि किरण छत पर खड़े होकर पतंग की डोर पकड़ रही थी, तभी डोर बिजली की लाइन से टकरा गई।
तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में टीना पति मेहरबान भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने किरण को मृत घोषित कर दिया।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:प्रोफेसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमीन विवाद और लेन-देन को लेकर व्यापारी को बंधक बनाकर गांव ले गए थे आरोपी

पुलिसकर्मी के बेटे को बदमाशों ने पीटा:हालत बिगड़ने पर दाहोद रेफर

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:1150 करोड़ की कोकीन जब्त; समुद्री रास्ते से आ रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!