वीडियो देखिये, अटल पथ की सौगात: मुख्यमंत्री ने किया 60 करोड़ के विकास कार्योें का लोकार्पण-भूमिपूजन; सिंहस्थ के लिए भी बनेगा नया रास्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को 60 करोड़ रुपए से अधिक के सात विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बने अटल पथ का लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित किया। इससे पहले उन्होंने चिड़ियाघर में तैयार 14-डी थिएटर का शुभारंभ और निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 18.09 करोड़ रुपए की लागत से टिगरिया बादशाह मेन रोड-कुशवाह नगर-उज्जैन नाका-बाणगंगा लिंक रोड समेत अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
अटलजी को याद कर गिनाईं उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण, सुशासन और विकास में योगदान को याद करते हुए कहा कि अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। वे राजनेता होने के साथ कवि, लेखक और कुशल वक्ता थे। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की भूमिका पूरी गरिमा के साथ निभाने का आदर्श प्रस्तुत किया।
डॉ. यादव ने कहा कि अटलजी के नाम पर अटल पथ का लोकार्पण करते हुए उन्हें विशेष प्रसन्नता है। जनभागीदारी और इच्छाशक्ति से इंदौर लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
1.38 किमी लंबा होगा लिंक रोड
टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाला लिंक रोड 1.38 किमी लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर करीब 18.09 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क के साथ सीमेंट कांक्रीट, सीवर चैंबर, सीवर-वॉटर लाइन, फुटपाथ और इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग के काम भी होंगे।
नए मार्ग से सुपर कॉरिडोर, पालाखेड़ी, बड़ा बांगड़दा होते हुए उज्जैन रोड और बाणगंगा तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है। इससे प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
सिंहस्थ में मिलेगा वैकल्पिक रास्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी जरूरी है। नया लिंक रोड सिंहस्थ के दौरान इंदौर से उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक और सुगम मार्ग उपलब्ध कराएगा। इससे क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर बढ़ने की भी संभावना है।
वंदे मातरम् पर कांग्रेस को घेरा
अटल पथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम् के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद पहले भी वंदे मातरम् का अपमान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून के लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्त होगी।
इंदौर की कनेक्टिविटी पर जोर
मुख्यमंत्री ने इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना, इंदौर-उज्जैन मार्ग के सुदृढ़ीकरण, दिल्ली से इंदौर की सीधी रेल कनेक्टिविटी और इंदौर-पीथमपुर आर्थिक कॉरिडोर को शहर के विकास और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा मिलने से वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। वहीं इंदौर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा धार्मिक पर्यटन को भी नई गति दे रही है।
सिरपुर तालाब और गांधी नगर मार्ग समेत कई काम
मुख्यमंत्री ने वार्ड-85 में सिरपुर तालाब, अहिल्या उद्यान से सिरपुर तालाब वॉच टावर गेट नंबर-2 तक सड़क निर्माण और संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज सर्विस रोड के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने सर्विस रोड का नाम स्व. वासुदेव चिताम्बरे के नाम पर करने की घोषणा भी की। इसके अलावा गांधी नगर मुख्य मार्ग के विकास कार्यों की भी सौगात दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से इंदौर की सड़क, कनेक्टिविटी, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और शहर के विस्तार के साथ विकास की रफ्तार भी तेज होगी।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!