अंग्रेजों को दिया 35 हजार का ‘वार लोन’: 109 साल बाद हिसाब मांग रहा नगर सेठ का परिवार; यूके से आया जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश हुकूमत को दिया गया 35 हजार रुपए का कर्ज 109 साल बाद चर्चा का विषय बन गया है। नगर सेठ जुम्मालाल के परिवार का दावा है कि वर्ष 1917 में युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार को यह रकम ‘वार लोन’ के रूप में दी गई थी। करीब एक सदी पुराने दस्तावेज मिलने के बाद परिवार ने अब इस रकम को लेकर ब्रिटिश सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है। खास बात यह है कि यूके के ऋण प्रबंधन कार्यालय की ओर से जवाब भी आया है और मामले की पड़ताल के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए हैं।
1917 में ब्रिटिश हुकूमत को दिए थे 35 हजार रुपए
परिवार के विनय रुठिया और विवेक रुठिया के मुताबिक मामला वर्ष 1917 का है। उस समय प्रथम विश्वयुद्ध चल रहा था और भारत पर ब्रिटिश शासन था। युद्ध के खर्चों के लिए ब्रिटिश हुकूमत भारत से भी धन जुटा रही थी।
परिवार का दावा है कि इसी दौरान सीहोर के नगर सेठ जुम्मालाल ने ब्रिटिश सरकार को 35 हजार रुपए का कर्ज दिया था। उस दौर के लिहाज से यह काफी बड़ी रकम थी।
पुराने कागजात खंगाले तो सामने आया ‘वार लोन’
सौ साल से ज्यादा पुराना यह मामला तब दोबारा सामने आया, जब विवेक रुठिया परिवार के पुराने दस्तावेज खंगाल रहे थे। इस दौरान उन्हें वर्ष 1917 से जुड़े कुछ ऐतिहासिक दस्तावेज मिले। परिवार के अनुसार इन कागजात में ब्रिटिश सरकार को दी गई रकम का ब्योरा दर्ज है।
दस्तावेज सामने आने के बाद परिवार ने मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने का फैसला किया और अधिवक्ता श्रीयांश रानीवाल से संपर्क किया।
ब्रिटिश सरकार को भेजा कानूनी नोटिस
परिवार की ओर से वकील ने यूके सरकार के ऋण प्रबंधन कार्यालय को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस ईमेल के साथ हार्ड कॉपी के माध्यम से भी भेजा गया। इसमें कथित कर्ज का विवरण देते हुए वर्ष 1917 के दस्तावेजों का हवाला दिया गया।
नोटिस भेजने के बाद परिवार ब्रिटिश पक्ष के जवाब का इंतजार कर रहा था। अब वहां से जवाब मिलने के बाद मामला एक कदम आगे बढ़ा है।
यूके से आया जवाब, मांगे और दस्तावेज
परिवार के मुताबिक ऋण प्रबंधन कार्यालय ने उनके पत्र का जवाब देते हुए दावे से संबंधित और जानकारी एवं अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। इन दस्तावेजों को संबंधित गिल्ट रजिस्ट्रार के समक्ष भेजा जाना है, जहां सरकारी ऋण से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल हो सकेगी।
परिवार अब पुराने रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज जुटाकर भेजने की तैयारी कर रहा है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस ऐतिहासिक दावे पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
109 साल पुराने हिसाब पर अब टिकी निगाहें
फिलहाल यह परिवार का दावा है और ब्रिटिश पक्ष की ओर से अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए हैं; इससे कर्ज की देनदारी या भुगतान का अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसके बावजूद 1917 के कथित वार लोन से 2026 में शुरू हुई कानूनी कवायद ने सीहोर के इस पुराने कारोबारी परिवार और उसके ऐतिहासिक दस्तावेजों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!