देखिए वीडियो: हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत ई-स्कूटी की सौगात मिली।
भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांकेतिक रूप से विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी। योजना के तहत 7,400 से अधिक पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में वाहन खरीदने की राशि भी अंतरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री विजय शाह मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
छात्रों से पूछा- आगे क्या करना है?
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विद्यार्थियों ने आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर अपनी योजनाएं मुख्यमंत्री के साथ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह भी दी।
2026 से पात्रता के नियम बदले
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में इस वर्ष बदलाव किया गया है। अब शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास करना और अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है। योजना में सभी संकायों के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
ई-स्कूटी के लिए 1.20 लाख तक
योजना के तहत ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपए और मोटराइज्ड स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रुपए तक की राशि दिए जाने का प्रावधान है। राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में अंतरित की जाती है, ताकि पात्र विद्यार्थी वाहन खरीद सकें।
अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित
उपलब्ध सरकारी योजना संबंधी आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक प्रदेश में 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं और योजना के संचालन पर करीब 246 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
योजना का उद्देश्य कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उच्च शिक्षा के दौरान उनके आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!