नशेड़ी छात्रों की निशानदेही पर गांजा सप्लायर हुआ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईआईटी परिसर के हॉस्टल में गांजा पीते पकड़े गए चार इंजीनियरिंग छात्रों से पूछताछ के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक किलो 206 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।
भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी के मुताबिक सोमवार शाम आईआईटी परिसर के डीन ने सूचना दी थी कि कुछ छात्र हॉस्टल परिसर में बैठकर गांजा पी रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हॉस्टल में दबिश दी और गांजा पी रहे आयुष झा निवासी मुंबई, विवेक शर्मा निवासी देवास, उमंग अग्रवाल निवासी मुरैना और दीपांशु अहिरवार निवासी नर्मदापुरम को पकड़ा।
ये छात्र आईआईटी के अलग-अलग हॉस्टलों में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा एक सप्लायर से खरीदना बताया था।
इसके बाद एक टीम गठित कर आरोपी सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। इसी बीच मंगलवार को टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान संदेही युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप तंवर (25) निवासी न्यू कमल नगर, राऊ के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप स्टूडेंट्स तक गांजा पहुंचाने का काम करता था।
संबंधित समाचार

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!