8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: परीक्षा देने घर से निकली थी मासूम; अपहरण कर किया गैंगरेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मऊगंज।
जिले से रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी सहेली के साथ प्री-बोर्ड परीक्षा देने स्कूल जा रही थी, जब रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया।
जंगल में मिली बेसुध छात्रा
घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी, तभी दो बाइक पर सवार चार युवक आए और दोनों का अपहरण कर जंगल ले गए।
सहेली को कुछ दूरी पर छोड़ दिया
आरोपियों ने छात्रा को जबरन कोई नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की। आरोपियों ने दूसरी सहेली को कुछ दूरी पर छोड़ दिया और पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।
देर शाम जंगल में मिली मासूम
जब छात्रा शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह गांव के पास ही जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार में से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
शेष तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पीड़िता को होश आ गया है, लेकिन सदमे और नशे के प्रभाव के कारण वह अभी विस्तृत बयान देने की स्थिति में नहीं है।
संबंधित समाचार

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!