खबर
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी: सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अक्टूबर 2026, 4:30 pm
शेयर करें:
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी

सटोरिया गौरव जैन लगा रहा भाजयुमो उपाध्यक्ष को अध्यक्ष बनवाने की जुगत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल के कुख्यात सटोरिए गौरव जैन उर्फ पटवा द्वारा सोना गबनकांड के आरोपियों पर जिला जेल में हमला कराने के लिए की जा रही नाकाम कोशिश की साजिश का खुलासा फर्स्ट ने हाल ही खुलासा किया था।

नतीजा ये हुआ कि गौरव जैन को लेकर और भी चौंकाने वाले खुलासे उससे जुड़े लोगों ने खुलासा फर्स्ट के समक्ष किए हैं। कभी भोपाल का कुख्यात सटोरिया रहा गौरव जैन उर्फ पटवा इन दिनों करोड़ों के लेन-देन, रसूखदारों से नजदीकियां, फिल्मी सितारों तक पहुंच और गोवा में आलीशान रिसॉर्ट में पार्टी कर चुका है।

कुछ महीनों पहले लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर की धमकी का शिकार हो चुके गौरव जैन के बारे में खुलासा हुआ है कि इंदौर के नेताओं से वह बहुत ज्यादा नजदीकियां बढ़ा रहा है। इंदौर भाजयुमो उपाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाने की जुगाड़ में वह खासी रकम खर्च कर रहा है। कल के अंक में खुलासा फर्स्ट गौरव जैन और उससे जुड़े भाजयुमो नेताओं को लेकर और भी चौंकाने वाला खुलासा करेगा।

उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर के अंक में जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला...! शीर्षक से खुलासा फर्स्ट ने एक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

बताया था कि पिछले दिनों विजय नगर पुलिस ने भाजयुमो, इंदौर के नगर उपाध्यक्ष अमित पालीवाल की शिकायत पर लाखों रुपए का सोना गबन करने के मामले में भोपाल के कौशल पिता पहाड़सिंह जड़ेजा और उसके साथी विमल मिस्त्री को गिरफ्तार कर जिला जेल (इंदौर) भिजवाया था।

चूंकि ये दोनों भोपाल के बड़े ऑनलाइन बैटिंग सटोरिए और हवाला कारोबारी गौरव जैन उर्फ पटवा को भी 10 से 12 करोड़ की चपत लगा चुके थे, इसलिए गौरव जैन इन दोनों पर हमला कराने के लिए साजिश रच रहा है।

वह जेल में बंद अपने गुर्गों को सुपारी देकर हमला कराने की जुगत में है। इसके लिए उसने जेल अफसरों को पैसों का लालच देकर जड़ेजा और मिस्त्री की बैरक बदलवाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर इंदौर के राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते हुए भाजपा नेताओ से जेल अफसरों को फोन लगवाकर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि अफसर सारा माजरा समझ गए और दबाव में नहीं आए।

खबर का नतीजा ये हुआ कि गौरव के काले कारनामों की जानकारी खुलासा फर्स्ट को मिलने लगी। पता चला है कि गौरव साल 2003-04 में नेता धीरज पटेरिया के साथ रहता था। उसने धीरज से जुड़े व्यापारियों को 4 से 5 करोड़ की चपत लगाई थी।

अब उसके आर्थिक नेटवर्क, मुंबई के प्रोजेक्ट में निवेश और इंदौर की सियासत में संपर्कों को लेकर भी कई दावे सामने आ रहे हैं। इसके चलते सवाल है कि सट्टेबाजी, हवाला, मनी लांड्रिंग और ब्लैकमनी को व्हाइट करने जैसे आर्थिक खेल के आरोपों के बीच गौरव जैन उर्फ पटवा का रसूख आखिर कितना गहरा है?

गौरव जैन सदर बाजार में हुई चौहान नामक युवक की हत्या के मामले में भी आरोपी रहा था। उस समय कैलाश बागोरा और विनोद बागोरा के साथ मिलकर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

आरोप है कि उसने सेटिंग कर कैलाश और विनोद को ही मुख्य आरोपी बनवा दिया और बाद में कोर्ट से मामले में बरी हो गया था। हालांकि कैलाश को आजीवन कैद हुई है, वहीं विनोद ने सालों जेल काटी थी।

इन दिनों नेता-अभिनेताओं की लाइजनिंग
बताते हैं इन दिनों गौरव जैन उर्फ पटवा का मुख्य काम हवाला और मनी लांड्रिंग का है। ये भाजपा नेताओं और अभिनेताओं की ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम कर रहा है। इसके लिए उसने भाजपा नेताओं और अभिनेताओं का पैसा बड़े प्रोजेक्ट में लगाया हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक गौरव मुंबई के कई प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिनमें कई नामी लोगों के रुपए उसने लगा रखे हैं। ये भी पता चला है कि वर्तमान में वह भाजपा नेता मनोज तिवारी (भोजपुरी सिंगर व एक्टर) और रवि किशन (एक्टर) के लिए लाइजनिंग करता है।

हालांकि इस आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन ये जरूर पता चला है कि इनसे करीबी के चलते ही वह एक भोजपुरी एक्ट्रेस के करीब आया और कुछ समय पहले उससे तीसरी शादी की।

गौरव जैन ने एक्ट्रेस से शादी के बाद गोवा के रिसॉर्ट में पार्टी दी थी। इसमें इंदौर के कई बड़े नेता और रसूखदार भी शामिल हुए थे। इसमें भाजपा विधायक तक गौरव के खर्चे पर पार्टी में शामिल होने गोवा पहुंचे थे। गौरव ने अवैध तरीकों से मोटी कमाई की है। उसका गोवा में एक आलीशान रिसॉर्ट भी है, जो काली कमाई से ही बना है।

खुद वायरल किया था धमकी का ऑडियो
गौरव जैन पिछले दिनों उस समय सुर्खियों में आया था, जब उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने उसे धमकी दी थी। इसका ऑडियो गौरव ने वायरल किया था।

गौरव भले ही वर्तमान में भोपाल में रह रहा है, लेकिन उसकी इंदौर के कई रसूखदार लोगों में अच्छी पकड़ है। इंदौर में वर्तमान युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष अमित पालीवाल इसका सबसे ज्यादा करीबी है। अब वह अमित पालीवाल को शहर युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाने के प्रयास में लगा है, जिसके लिए शहर अध्यक्ष से लेकर भाजपा विधायकों तक पर जमकर खर्च कर रहा है।

सट्‌टेबाजी के लिए खुद होल्कर स्टेडियम जा पहुंचा!
उल्लेखनीय है कि कल शहर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच टी-20 का मुकाबला हुआ था। सूत्रों के अनुसार गौरव जैन उर्फ पटवा खुद इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचा था। गौरव से जुड़े सूत्रों की माने तो गौरव ऐसे ही लाइव मैच देखने नहीं पहुंचा होगा। वह पवेलियन में बैठकर कहीं ने कहीं सट्टेबाजी कर रहा होगा।

संबंधित समाचार

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

6 minutes ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

21 minutes ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

24 minutes ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

33 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 1 hour ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 2 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 2 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 2 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 2 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 2 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 2 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 3 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 3 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 3 hours ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 4 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 4 hours ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!