खबर
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा: पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा

दस्तावेज और सबूत देने के बावजूद कार्रवाई अधूरी आज पुलिस जनसुनवाई में पहुंचेंगे पीडि़त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जरूरतमंदो को झांसे में लेकर उनकी संपत्ति की कई गुना ज्यादा फर्जी वेल्यूवेशन कर करोड़ों ए के लोन करवाने और ग्राहकों से स्टांप ड्यूटी और कमीशन के नाम पर लाखों ऐंठने के आरोपी नवीन ओझा को पांच दिन के रिमांड के बाद कल क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

करोड़ों रुपए ठगकर खूब दूध-रबड़ी खाने वाला नवीन ओझा अब जेल की रोटी तोड़ेगा। हालांकि, रिमांड अवधि में क्राइम ब्रांच नवीन ओझा के पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई। पीड़ित दस्तावेज और सबूत देने के बावजूद कार्रवाई अधूरी होने का दावा कर रहे हैं। आज पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचेंगे।

क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को हर्ष शर्मा की शिकायत पर नवीन पिता सुरेंद्रनाथ ओझा (44), निवासी फ्लैट नंबर 620, सी-ब्लॉक, सिल्वर स्प्रिंग को धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पांच दिन का रिमांड लिया।

पीड़ित का कहना है रिमांड के दौरान आरोपी से लोन फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज, बैंक प्रक्रिया और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा सकती थी लेकिन क्राइम ब्रांच को जिन दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी थी, उनमें से कई की जब्ती नहीं की गई। साफ है आरोपियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इधर नवीन ओझा के खिलाफ शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पीडि़तों का आरोप है करोड़ों के लोन फर्जीवाड़े में नवीन अकेला नहीं है। लोन के लिए संपत्ति का वेल्यूवेशन बढ़ाना, दस्तावेज तैयार करना, बैंक में प्रक्रिया आगे बढ़ाना और रकम स्वीकृत होना पूरी प्रक्रिया का हिस्सा है। शिकायत के बावजूद नवीन के भाई विशाल ओझा और बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

करोड़ों की जालसाजी को लेकर धामनोद निवासी करोबारियों ने नवी, उसके भाई विशाल ओझा, चोलामंडलम बैंक निपानिया ब्रांच के क्रेडिट मैनेजर केतन सांसिया और एरिया मैनेजर भूपेंद्रसिंह चौहान के खिलाफ भी शिकायत की है। मामले में सभी कारोबारियों के बयान भी चुके हैं, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।

क्राइम ब्रांच ने आनन-फानन में कल उसे कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। जालसाज नवीन ओझा के जेल जाने के साथ उसके सताए नए-नए पीडि़त सामने आना शुरू हो गए, जिसमें 20 लाख से करोड़ों रुपए तक के लोन वाले शामिल है।

आज बड़ी संख्या में पीडि़त पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में पहुंचकर नवीन ओझा गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डालने में जुटी है।

एएसआई पर मदद का आरोप
पीडि़तों ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक एएसआई पर आरोप लगाया है वह आरोपियों की मदद कर रहा है। जिन आरोपियों के खिलाफ शिकायत हुई उन्हें बयान दिलाने ले जा रहा है। शिकायतकर्ताओं को पुलिस कमिश्नर तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच में फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। धामनोद निवासी लोकेन्द्र विश्वकर्मा, जितेंद्र, जायसवाल और चंदन विश्वकर्मा आज पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत करेंगे।

उन्होंने बताया वे भी नवीन के झांसे में आकर करोड़ों रुपए गंवा चुके हैं। क्राइम ब्रांच ने बयान लेने के बाद जल्द केस दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इधर पुलिस कहना है नए पीडि़तों के मामले में नवीन को आरोपी बनाने के बाद उसे जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

5 minutes ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

8 minutes ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

19 minutes ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

23 minutes ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

27 minutes ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

29 minutes ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

34 minutes ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

43 minutes ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 1 hour ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 1 hour ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 1 hour ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 1 hour ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

about 1 hour ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

about 1 hour ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

about 1 hour ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

about 1 hour ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

about 2 hours ago
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!