खबर
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी: 18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 11:43 am
शेयर करें:
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बसों की बॉडी बिल्डिंग और कस्टमाइजेशन का काम करने वाले गैरेज संचालक पर 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

आरोप है कि उसने बसों की बॉडी बनाने, सीट कवर लगाने, एसी फिटिंग और इंटीरियर के काम के लिए बस मालिकों से एडवांस रकम ली, लेकिन काम पूरा किए बिना गायब हो गया।

18 से अधिक बस संचालकों की शिकायत के बाद विजय नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनसुनवाई में डीसीपी तक पहुंचा मामला
विजय नगर पुलिस के अनुसार, फरियादी राजा दिव्यांशु बर्मन, प्रथम गुप्ता, सूरज भारद्वाज, शमशेर सिंह सहित अन्य बस संचालकों ने आरोपी मोहित उर्फ मन्नू, पिता सत्यनारायण दीक्षित के खिलाफ जनसुनवाई में डीसीपी को लिखित शिकायत दी थी।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी ‘एमबी बस’ के नाम से बसों की बॉडी बिल्डिंग और कस्टमाइजेशन का काम करता था।

बस मालिकों ने अपनी गाड़ियों में बॉडी निर्माण, सीट कवर, एसी और इंटीरियर का काम कराने के लिए उसे कुल 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी थी।

आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने काम अधूरा छोड़ दिया और संपर्क से बाहर हो गया।

पुराने कारोबारी संबंधों के भरोसे दी एडवांस रकम
पीड़ित बस संचालकों का कहना है कि आरोपी के साथ लंबे समय से व्यावसायिक लेनदेन होने के कारण उन्हें उस पर भरोसा था।

इसी विश्वास के चलते उन्होंने काम शुरू कराने के लिए बड़ी रकम एडवांस में दे दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ मामलों में काम कराने के बावजूद आरोपी ने सप्लायरों और कारीगरों का भुगतान नहीं किया।

जब बस मालिकों को गड़बड़ी का संदेह हुआ, तो उन्होंने आरोपी के गैरेज और विजय नगर क्षेत्र स्थित उसके ठिकानों पर कई बार तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
आरोपी का पता नहीं चलने पर बस संचालकों ने डीसीपी से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर मोहित उर्फ मन्नू के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और शिकायतकर्ताओं के आरोपों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

5 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

16 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

23 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

29 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 21 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 21 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!