3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी: अग्रिम जमानत खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

जमीन का जादूगर है मोहम्मद नासिर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाने में करोड़ों की जमीन के सौदे में धोखाधड़ी के आरोपी मोहम्मद नासिर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जो न्यायालय ने खारिज कर दी।
फरियादी वाजिद खान की ओर से अधिवक्ता रमाशंकर बिश्नोई ने जमानत का विरोध करते हुए आरोपी की भूमिका और पूर्व में दर्ज अपराधों का हवाला दिया था।
मामले की शुरुआत ग्राम सिरपुर स्थित सर्वे नंबर 125 और 126/2 की करीब 84,742 वर्गफीट जमीन के सौदे से हुई। एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक वर्ष 2019 में जफर मोहम्मद हाफिज ने जमीन का सौदा मोहम्मद नासिर से करीब 7 करोड़ 45 लाख रुपए में किया था।
इसके बाद इसी जमीन के हिस्से का सौदा वाजिद खान से किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर करीब 3 करोड़ 58 लाख रुपए लिए गए, लेकिन भुगतान के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई।
शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में अलग-अलग तारीखों पर रकम का भुगतान किया गया। इसके बावजूद रजिस्ट्री को लेकर आरोपी पक्ष टालमटोल करता रहा। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि संबंधित जमीन को लेकर अन्य लोगों के साथ भी लेन-देन किया गया है।
विवाद बढ़ने के बाद वाजिद खान ने चंदन नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने जफर मोहम्मद हाफिज और मोहम्मद नासिर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया।
कोर्ट में पहुंचा जमानत का मामला: एफआईआर दर्ज होने के बाद नासिर ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया।
फरियादी की ओर से अधिवक्ता रमाशंकर बिश्नोई ने इसका विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ पूर्व में चंदन नगर थाने में दर्ज दो अन्य अपराधों और वर्तमान मामले में उसकी भूमिका को आधार बनाया।
सुनवाई के बाद न्यायालय ने अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। फरियादी पक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि अपराध दर्ज होने के बावजूद आरोपी का रवैया बेखौफ रहा और वह अग्रिम जमानत के शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए न्यायालय पहुंचा। पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जरूरत बताते हुए जमानत का विरोध किया।
संबंधित समाचार

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला:छोटा बांगड़दा रोड पर हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत भाई गंभीर घायल

चलती नाव के इंजन में लगी आग:यात्रियों में मचा हड़कंप

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!