नोटों की बारिश का झांसा देकर की ठगी: तांत्रिक बनकर लोगों को डराता था गिरोह; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा हुआ है। अफजलपुर थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो “नोटों की बारिश” और धन दोगुना करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपए ऐंठता था।
दो आरोपियों को भेजा जेल
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, ग्राम नंदावदा निवासी वर्दीचन्द्र किर ने 20 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी।
धन दोगुना करने का दावा करता था
उसने बताया कि करीब आठ महीने पहले अमर सिंह नामक व्यक्ति ने उसे एक कथित “गुरुजी” से मिलवाया, जो विशेष पूजा और तांत्रिक अनुष्ठान के जरिए धन दोगुना करने का दावा करता था।
2 लाख 51 हजार रुपए वसूल लिए
झांसे में लेने के लिए आरोपियों ने पहले ग्राम झावल के खेतों में पूजा करवाई और अनुष्ठान के नाम पर 2 लाख 51 हजार रुपए वसूल लिए। बाद में कहा गया कि पूजा अधूरी है और विशेष तंत्र क्रिया के लिए ओंकारेश्वर जाना होगा।
पूजा के लिए ओंकारेश्वर ले गए
आरोपी फरियादी और उसकी पत्नी को अलग-अलग वाहनों में ओंकारेश्वर ले गए। वहां घाट पर पूजा के दौरान गिरोह के एक सदस्य ने अचानक “मरने” का नाटक किया। इसके बाद आरोपियों ने दंपती को डराया कि पूजा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और अब उसके परिवार को भारी रकम देनी पड़ेगी, वरना वे कानूनी मुसीबत में फंस जाएंगे।
मृत बताया गया था, वह असल में जिंदा है
डरे हुए फरियादी से आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में 5 लाख 20 हजार रुपए और वसूल लिए। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी अमर सिंह ने शराब के नशे में बता दिया कि जिस व्यक्ति को मृत बताया गया था, वह असल में जिंदा है।
गिरोह का हर सदस्य अलग भूमिका निभाता था
जांच में सामने आया कि गिरोह का हर सदस्य अलग भूमिका निभाता था। अमर सिंह बागरी शिकार तलाशता था, वाहिद हुसैन “गुरुजी” बनकर तंत्र-मंत्र का नाटक करता था, भैरूलाल कनारची नकली मौत का ड्रामा करता था और जगदीश सोलंकी मृतक के नाम पर रकम वसूलता था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीश सोलंकी और भैरूलाल कनारची को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया। वहीं वाहिद हुसैन और अमर सिंह बागरी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपए नकद, एक अल्टो कार और पल्सर बाइक भी जब्त की है। थाना प्रभारी हरीश मालवीय के अनुसार, गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!