4 दोस्तों ने पीया जहर: डांस ग्रुप में साथ करते थे काम; 3 की मौत, इलाके में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। इस खौफनाक कदम के कारण तीन की मौत हो गई है, जबकि चौथा दोस्त अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
डांस ग्रुप के साथी थे चारों दोस्त
यह मामला बिहार के सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव का है। मृतकों की पहचान राजा कुमार (20), सनी देओल (18) और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, ये चारों दोस्त बेहद करीबी थे और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस ग्रुप के तौर पर अपनी प्रस्तुति देते थे। गांव में इनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इनकी दोस्ती का अंत इतना दुखद होगा।
मक्के के खेत में पी कीटनाशक
शनिवार को चारों दोस्तों ने खाद की दुकान से कीटनाशक खरीदा और गांव से दूर एक सुनसान मक्के के खेत में पहुंच गए। चारों ने वहां बैठकर प्लास्टिक के गिलासों में जहर निकाला और एक साथ पी लिया।
अस्पताल में तोड़ा दम
आनन-फानन में सभी को खगड़िया के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान राजा, सनी और एक अन्य नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
पुलिस की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और FSL (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल और प्लास्टिक के गिलास बरामद हुए हैं।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर एक साथ चार हंसते-खेलते दोस्तों ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया?
मोबाइल रिकॉर्ड की जांच
पुलिस चारों युवकों के मोबाइल फोन खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। मृतकों के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!