अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील: नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने कनाड़िया रोड पर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले चार प्रमुख व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के व्यावसायिक भवनों में फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया था।
इस दौरान चार परिसरों में अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास और जल व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इन इमारतों में एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अपोलो फाॅर्मेसी, लिटिल मिलेनियम प्लेस्कूल, बीएसएफ जिम, होम्योपैथिक क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, नौ डॉक्टर के क्लिनिक, चार चार्टर्ड अकाउंटेंट दफ्तर, सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क और संपदा के दफ्तर संचालित हो रहे थे। जनसुरक्षा को खतरे में देखते हुए निगम ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की।
नगर निगम ने शहर के सभी बहुमंजिला, व्यावसायिक और सार्वजनिक इमारतों के मालिकों एवं संचालकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि इमारतों में लगे अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव अनिवार्य है, उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!