पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या: पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भरतपुर।
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की कथित हमले में मौत हो गई। रविवार शाम भौंड़ा गांव स्थित उनके क्रेशर प्लांट पर विवाद के दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हमले में अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अतर सिंह ने जयपुर के SMS अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे दम तोड़ दिया।
गांव में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
पत्नी का आरोप- 70 से 80 लोगों ने किया हमला
अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश के मुताबिक, उनके पति रविवार शाम करीब 6:30 बजे भौंड़ा गांव स्थित अपनी क्रेशर खनन लीज पर पहुंचे थे।
इसी दौरान 70 से 80 लोगों ने उन पर और उनके साथ मौजूद लोगों पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में घायल अतर सिंह और गगन शर्मा को पहले वैर अस्पताल ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया।
SMS थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, जयपुर के SMS अस्पताल में उपचार के दौरान अतर सिंह की रात करीब 11:30 बजे मौत हो गई।
कमलेश ने यह भी दावा किया कि उनके पति को गोली लगी थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।
पत्नी बोलीं- पुलिस और प्रशासन को दी थी सूचना
कमलेश ने आरोप लगाया कि क्रेशर लीज का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया गया था। उनका कहना है कि लीज पर आने वाले लोगों को भी वहां से भगा दिया जाता था।
उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस और प्रशासन को लगातार जानकारी दी जा रही थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। कमलेश के मुताबिक, घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी मौजूद थे।
चार साल से चल रहा था क्रेशर को लेकर विवाद
थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, क्रेशर को लेकर ग्रामीणों और संचालक के बीच करीब चार साल से विवाद चल रहा था।
ग्रामीणों का आरोप था कि अतर सिंह ने चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किया और अवैध खनन किया। लीज तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर भी विवाद था।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण करीब दो साल से रुक-रुककर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
पिछले एक साल से क्रेशर बंद था और अतर सिंह उसे दोबारा चालू कराने का प्रयास कर रहे थे।
रविवार को वे इसी सिलसिले में प्लांट पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों के साथ विवाद होने के बाद हमला किए जाने की बात सामने आई है।
2003 में भाजपा के टिकट पर बने थे विधायक
अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पाली गांव के रहने वाले थे। वे वर्ष 2003 में राजस्थान की वैर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उनकी मौत की खबर के बाद राजनीतिक और स्थानीय हलकों में हलचल है।
सचिन पायलट ने निष्पक्ष जांच की मांग की
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने घटना पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि खनन विवाद के चलते पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर लाठी-पत्थरों से हमला किए जाने और उनकी मौत की खबर गंभीर है।
पायलट ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
फिलहाल पुलिस गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
हमले की परिस्थितियों, दोनों पक्षों के आरोपों और मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष अहम होंगे।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!