त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट: दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
त्योहारों के बीच मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर चल रहे विशेष जांच अभियान के तहत बुधवार को मेघनगर और थांदला में खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।
टीम ने 2 क्विंटल 22 किलो 650 ग्राम अमानक मिठाई जब्त की है। जब्त मिठाई की अनुमानित कीमत करीब 53 हजार 436 रुपए बताई गई है।
बस स्टैंड पर संदिग्ध मिठाइयों के बॉक्स मिले
जांच टीम ने मेघनगर बस स्टैंड पर बिक्री के लिए लाई गई मिठाइयों के संदिग्ध बॉक्स की जांच की। पूछताछ और पड़ताल में सामने आया कि ये मिठाइयां थांदला स्थित श्री कृष्णा नमकीन एवं मिष्ठान से भेजी गई थीं।
इसके बाद टीम थांदला पहुंची और संबंधित प्रतिष्ठान पर भी जांच की। यहां से बड़ी मात्रा में मिठाई जब्त की गई। विभाग ने मिठाइयों को अमानक पाए जाने के बाद कार्रवाई की है।
गुजरात से आया था मावा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेलसिंह मोरी के मुताबिक, मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया गया मावा गुजरात से मंगाया गया था। विभाग के अनुसार राज्य में बाहरी मावे के इस्तेमाल को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। ऐसे में गुजरात से मावा मंगाकर उसका उपयोग किया जाना नियमों का उल्लंघन माना गया है।
तीन दुकानों से भी लिए मिठाइयों के सैंपल
संयुक्त टीम ने मेघनगर की नवदुर्गा बीकानेर मिष्ठान, नवकार स्वीट्स और जैन स्वीट्स रेस्टोरेंट से भी अलग-अलग मिठाइयों के नमूने लिए। इनमें बूंदी लड्डू, सोनपपड़ी, बेसन लड्डू और गुलाब जामुन शामिल हैं। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब तक 94 खाद्य नमूने लिए
जिले में 20 जुलाई से चल रहे जांच अभियान के तहत अब तक 94 खाद्य नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 17 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में 6 नमूने अमानक और मिथ्याछाप पाए गए हैं। संबंधित मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नापतौल उपकरणों की भी हुई जांच
कार्रवाई के दौरान नापतौल विभाग की टीम ने दुकानों में इस्तेमाल होने वाले तौल उपकरणों की शुद्धता भी जांची। साथ ही यह भी देखा गया कि ग्राहकों को निर्धारित मात्रा में ही खाद्य सामग्री दी जा रही है या नहीं।
अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेलसिंह मोरी, राहुल सिंह अलावा, नापतौल निरीक्षक सचिन चौहान और संजय पांचाल समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!