खबर
Top News

बदलते समीकरण के बाद पाल अध्यक्ष, गुर्जर बने सचिव: जिला अभिभाषक संघ चुनाव में रातभर चला वोटों का महासंग्राम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 3:19 pm
शेयर करें:
बदलते समीकरण के बाद पाल अध्यक्ष, गुर्जर बने सचिव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला अभिभाषक संघ चुनाव में पूरी रात गिनती चली, हर राउंड के बाद बदलते समीकरण, समर्थकों की बढ़ती धड़कनें और जीत-हार के लगातार लगते कयास... आखिरकार आज सुबह करीब चार बजे जिला अभिभाषक संघ इंदौर के चुनाव परिणामों ने नए नेतृत्व की तस्वीर साफ कर दी।

मतगणना पूरी होने के बाद न्यायालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह 6.30 बजे तक मतगणना स्थल पर डटे रहे। जीत की घोषणा के बाद बधाइयों, फूलमालाओं और मिठाइयों का दौर शुरू हो गया।

इस बार के चुनाव में सबसे प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः राकेश पाल ने 696 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उनके सबसे निकट प्रतिद्वंद्वी राजेश खंडेलवाल को 625 मत मिले, जबकि गोपाल कचोलिया 451 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लखनलाल यादव को 326, श्रीराम भदौरिया को 368, रविंद्र सिंह गौड़ को 243, राजेंद्र यादव को 70 और मनोज वर्मा को 8 मत प्राप्त हुए। अंतिम दौर तक अध्यक्ष पद का मुकाबला चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन आखिरी चरण में राकेश पाल ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली।

उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ताओं ने भरपूर विश्वास जितेंद्र नीम पर जताया। उन्होंने 832 मत हासिल कर अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। हरीश वांडवडे को 464, सुरेंद्रसिंह गंभीर को 452, पुरुषोत्तम सोमानी को 384, संतोष ठाकुर को 376, संतोष पांडेय को 150 तथा सुनील पटेल को 89 मत मिले। जितेंद्र नीम की जीत बड़े अंतर से हुई और शुरुआत से ही वे बढ़त बनाए हुए थे।

सचिव पद पर रहा रोमांचक मुकाबला
सचिव पद पर सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हर राउंड के बाद समर्थक आंकड़ों पर नजरें टिकाए रहे। आखिरकार धर्मेंद्र गुर्जर ने 743 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि रोहित दांतरे को 712 मत मिले। दोनों के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा।

विशाल रामटेके को 595, अमित पाठक को 477 और भूपेंद्र साहू को 238 मत प्राप्त हुए। सहसचिव पद पर निमेष सोलंकी ने 631 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। अक्षय बाजपेयी को 446, रत्नेश पाल को 444, विकास चौबे को 400, श्रवण कुमार मिश्रा को 399, मुकेश तोमर को 299 तथा आरडी नैनवा को 141 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर एक तरफा जीतीं पल्लवी अध्यारू
कोषाध्यक्ष पद पर इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई। पल्लवी अध्यारू ने 859 मत प्राप्त कर न केवल कोषाध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की, बल्कि पूरे चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को मिले सर्वाधिक मत भी उनके खाते में आए।

सविता तिवारी को 743, पिंकी सुनहरे को 438, पुष्पांजलि द्विवेदी को 387 तथा पिंकी हरिवंश को 271 मत मिले। पल्लवी अध्यारू की जीत पूरे चुनाव की सबसे प्रभावशाली जीत मानी जा रही है। सुबह 11 बजे से चले मतदान में 3558 अधिवक्ताओं ने अपने मतदान का उपयोग किया था।

मतगणना के दौरान न्यायालय परिसर में पूरी रात चुनावी सरगर्मी बनी रही। प्रत्येक राउंड के बाद परिणाम जानने के लिए अधिवक्ताओं की भीड़ मतगणना स्थल के बाहर जमा रही। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की बढ़त के आंकड़े मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए लगातार साझा करते रहे।

जैसे ही सुबह चार बजे अंतिम तस्वीर सामने आई, विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूलमाला पहनाकर जीत का जश्न मनाया। सुबह होने तक न्यायालय परिसर में चुनाव परिणामों की चर्चा ही सबसे बड़ा विषय बनी रही।

निर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष : राकेश पाल – 696 मत

उपाध्यक्ष : जितेंद्र नीम – 832 मत

सचिव : धर्मेंद्र गुर्जर – 743 मत

सहसचिव : निमेष सोलंकी – 631 मत

कोषाध्यक्ष : पल्लवी अध्यारू – 859 मत

कार्यकारिणी में छह नए चेहरों पर अधिवक्ताओं ने जताया भरोसा
जिला अभिभाषक संघ इंदौर के वर्ष 2026-27 के चुनाव में पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी अधिवक्ताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में छह अधिवक्ता कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में समर्थकों ने विजयी सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य
- आयुष भोरहरी

- सुधीर व्यास (हैप्पी)

- नितिन पाराशर

- स्नेहील वर्मा (लक्की)

- एडवोकेट सुमनलता मुकाती

- एडवोकेट श्यामा वर्मा

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 13 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 14 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 14 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 14 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 14 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!