दूषित पानी से बिजासन तालाब में मछलियों की मौत: नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का बड़ा खुलासा हुआ है। शहर के विभिन्न वार्डों में दूषित जल की गंभीर समस्या लगातार बनी हुई है। पूर्व में दूषित पानी के संक्रमण से भागीरथपुरा में निर्दोष नागरिकों की मौत भी हुई है। इस भीषण लापरवाही से सबक लेने के बजाय निगम प्रशासन गंभीर नहीं हुआ और अब इसी दूषित पानी के कारण प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बिजासन माता मंदिर की टेकरी पर स्थित तालाब में जलीय जीवों पर काल मंडरा गया है, जहां बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। आस्था के इस केंद्र पर बेजुबान जीवों की मौत से पूरे क्षेत्र में भयंकर बदबू, प्रदूषण फैल गया, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए रहे।
स्थानीय नागरिक चंदन डागर ने बताया कि वे, अन्य श्रद्धालु रोज सुबह-सुबह यहां मछलियों को दाना डालने जाते हैं। पिछले तीन-चार दिनों से तालाब का पानी दूषित होने, नगर निगम की अनदेखी के कारण बड़ी संख्या में मछलियां मरकर पानी की सतह पर तैर रही थीं। वहां मौजूद लोगों ने कई मछलियों के वीडियो भी बनाए है। तालाब में जगह-जगह मृत मछलियां सड़ने से पूरे मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल गई, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं का सांस लेना तक दूभर हो गया। तालाब के किनारे मृत मछलियां जमा हैं, जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर इस घोर लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?
शिकायत के बाद भी सुध नहीं ली
हैरानी की बात यह है कि स्थानीय नागरिकों द्वारा इस गंभीर समस्या की सूचना नगर निगम के जोन 16, वार्ड 15 के दरोगा, स्वच्छता पर्यवेक्षक से लेकर सीधे जोन अधिकारी तक को समय रहते दी गई। इसके बावजूद कई दिनों तक मौके पर निगम का कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी, अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। मैदानी अमले की यह कामचोरी साफ तौर पर प्रशासनिक अपंगता, लापरवाही का खुलासा करती है।
शहर में एक तरफ जनता दूषित पानी पीकर बीमार होने और जान गंवाने को मजबूर है, वहीं दूसरी तरफ अब तालाबों का पानी जहरीला होकर जलीय जीवों को लील रहा है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को संज्ञान लेकर इन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करते हुए मरी हुई मछलियों को हटवाने, स्वच्छता एवं बदबू से निजात दिलाने के लिए कदम उठाना चाहिए, वहां की जनता की मांग है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!