पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला: पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया इलाके में सड़क पर मामूली विवाद के बाद एक एक्टिवा सवार युवक के साथ कार सवारों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार से टक्कर लगने के बाद युवक ने वाहन ठीक से चलाने की बात कही, तो कार सवार भड़क गए और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मामले में पलासिया पुलिस ने चंद्रभान सिंह यादव, निवासी सैटेलाइट कॉलोनी, देवास की शिकायत पर कार सवारों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
दवाई लेने आया था युवक
चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि वह आनंद बाजार मार्केट के पास अपने मालिक की दवाई लेने आया था। दवाई लेने के बाद वह एक्टिवा से वापस जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद चंद्रभान ने कार सवार से वाहन देखकर चलाने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर कार सवार गुस्सा हो गया और उसके साथियों के साथ मिलकर चंद्रभान से मारपीट शुरू कर दी।
शिकायत लेकर थाने पहुंचा
मारपीट के बाद चंद्रभान पलासिया थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार सवारों के खिलाफ NCR दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
घटना के बाद सड़क पर हुए विवाद और मारपीट को लेकर इलाके में चर्चा रही। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!