किस शहर में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग: इतनी दमकलें मौके पर पहुंची; लकड़ी के सामान से भड़की लपटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सोमवार दोपहर एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित एक कारखाने की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:45 बजे फैक्ट्री परिसर से अचानक घना धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने अंदर रखे फर्नीचर और भारी मात्रा में मौजूद लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं और आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 की दो गाड़ियां तथा नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।
फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
दमकल कर्मियों द्वारा आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!