खबर
Top News

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर: उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 1:33 pm
शेयर करें:
दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में करीब दो महीने पहले हुई दवा व्यापारी महेंद्र सोनी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र ने दवा कारोबार के लिए कुछ लोगों से रकम उधार ली थी। कारोबार में नुकसान होने के बाद वह समय पर रकम और ब्याज नहीं चुका पा रहे थे। आरोप है कि इसके बाद उधार रकम की वसूली को लेकर महेंद्र और उनकी पत्नी पर लगातार दबाव बनाया गया।

कारोबार में नुकसान के बाद बिगड़े हालात
पुलिस के अनुसार, ओमेक्स सिटी निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सोनी, मूल रूप से भानपुर, भोपाल के रहने वाले थे। उन्होंने दवा का कारोबार शुरू करने के लिए गोल्डी खुराना, उनकी पत्नी पूजा खुराना, मोहित सोनी, भूपेंद्र चौहान और राहुल चौहान से रकम उधार ली थी।

शुरुआत में कारोबार से आमदनी होने पर महेंद्र आरोपियों को ऑनलाइन भुगतान करते रहे। पुलिस के मुताबिक, पिछले करीब एक साल से कारोबार में नुकसान होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और वह समय पर रकम नहीं लौटा पा रहे थे।

फोन और मैसेज के जरिए तकादा करने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि रकम नहीं मिलने पर आरोपियों की ओर से महेंद्र को फोन और मैसेज किए जाते थे। आरोप है कि कुछ लोग उनके घर भी पहुंचते थे और रकम लौटाने के लिए दबाव बनाते थे।

परिजनों की शिकायत के अनुसार, दवा बाजार में भी महेंद्र को लेकर कथित रूप से बातें की गईं, जिससे उनकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और मानसिक दबाव बढ़ता गया। आरोप है कि महेंद्र की पत्नी तृप्ति पर भी उधार रकम ब्याज समेत वापस करने के लिए दबाव बनाया गया।

2 जुलाई को घर पर खाया था जहर
लगातार बढ़ते दबाव के बीच महेंद्र ने घर आना-जाना कम कर दिया था। 2 जुलाई की दोपहर उन्होंने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

सुसाइड नोट में पांच लोगों के नाम
पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में पांच लोगों के नाम बताए गए थे। इसके बाद जांच टीम ने मृतक के बैंक खातों के स्टेटमेंट, मोबाइल फोन में मौजूद मैसेज और कॉल रिकॉर्डिंग समेत लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उधार रकम और उसकी वसूली को लेकर हुए कथित दबाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। इसी आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
लसूड़िया पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांचों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट
Top News

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

2 minutes ago
निगम का बुलडोजर
Top News

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

2 minutes ago
ड्रोन से नापी जमीन
Top News

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

11 minutes ago
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

20 minutes ago
यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा
Top News

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

23 minutes ago
कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी
Top News

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

32 minutes ago
मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला
Top News

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

36 minutes ago
सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!
Top News

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का फैसला
Top News

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

about 1 hour ago
उप मुख्यमंत्री एक्शन में
Top News

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

about 2 hours ago
एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 19 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 19 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 20 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 20 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 21 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 21 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 21 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!