तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम: नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगों ने देशभर में लोगों को निशाना बनाने के लिए बैंक खातों को ही ठगी का जरिया बना रखा है। दूसरों से धोखाधड़ी कर रकम ऐसे खातों में पहुंचाई जाती है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन के लिए होता है।
इंदौर क्राइम ब्रांच की जांच में ऐसे ही तीन बैंक खाते सामने आए हैं, जिनके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी की 35 शिकायतें दर्ज हैं। तीनों खाते एक ही व्यक्ति के नाम पर संचालित हो रहे थे। क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत आरोपी सचिन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार क्राइम ब्रांच की जांच में आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस में आरोपी के नाम से संचालित तीन बैंक खाते संदिग्ध पाए गए।
साइबर अपराध पोर्टल पर इन खातों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से कुल 35 शिकायतें दर्ज मिलीं। जांच में इन शिकायतों का संबंध अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर अपराधों से सामने आया।
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध खातों की पड़ताल शुरू की थी।
बैंकों से मिली जानकारी में तीनों खाते ठग सचिन विश्वकर्मा के नाम पर होना सामने आया। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपने खातों का साइबर ठगी में म्यूल खातों के रूप में इस्तेमाल और संचालन करना स्वीकार किया।
इसके बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। क्राइम ब्रांच इन खातों में हुए संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, ठगी की रकम के वास्तविक उपयोग और खातों के संचालन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच के अनुसार खाता चलाने वालों से लेकर बिचौलियों तक पर कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

वीडियो देखिये, अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक कारोबार का बड़ा खुलासा:पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आखिर किसके दबाव में गिरफ्तारी का इंतजार:पार्षद के घर धावा बोलने वाले छह नामजद अब तक फरार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!