ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ: 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से तोड़ा पाइप, तेंदुए को पिंजरे में किया कैद
जान जोखिम में डालकर मदद करने वाले युवक को मिलेगी वन विभाग में नौकरी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उमरिया खुर्द गांव में गुरुवार रात खदान के पास हनुमान मंदिर रोड पर ट्रैक्टर की आवाज से घबराकर एक घायल तेंदुआ ड्रेनेज पाइप में घुस गया था। शुक्रवार को ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला और पिंजरे में कैद किया।
पिछले कई दिनों से यह तेंदुआ क्रिसेंट वाटर पार्क और आसपसा के खेतों में देखा जा रहा था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम निगरानी कर रही थी। इलाके में पिंजरे भी लगाए गए थे। जिस दौरान दूसरा तेंदुआ पिंजरे में आ गया था। डॉ. निखिल के मार्गदर्शन में उसिा इलाज रालामंडल में चल रहा है।
शुक्रवार को रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी बुलाई गई। इसकी मदद से ड्रेनेज पाइप को तोड़ा गया, जिसके बाद तेंदुए को काबू में किया जा सका। रेस्क्यू के दौरान पाइप के अंदर तीन कुत्तों के शव भी मिले। आशंका है कि तेंदुए ने उनका शिकार किया होगा। तेंदुए के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल के वन विहार भेज दिया गया।
दुर्गंध से भरे पाइप में घुसा युवक, अब वन विभाग में मिलेगी नौकरी
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उमरिया खुर्द गांव के युवक संदीप कुशवाह ने जान जोखिम में डालकर वन विभाग की टीम की मदद की। वह दुर्गंध से भरे पाइप में घुसा और तेंदुए को बाहर निकालने में सहयोग किया।
युवक के साहस और वन्यजीवों के प्रति लगाव को देखते हुए इंदौर रेंज ऑफिसर संगीता ठाकुर ने डीएफओ लाल सुधाकर के सामने उसे चौकीदार के पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, फिलहाल नियुक्ति की विभागीय प्रक्रिया जारी है।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य के अधीक्षक सुभाष शर्मा, प्रभारी रेंजर शेर सिंह कटारे, राकेश सुनिया, इंदौर रेंजर संगीता ठाकुर और डिप्टी रेंजर अनिता भंडोले सहित वन विभाग के कई कर्मचारी शामिल रहे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!